लखीमपुर खीरी में रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Oct, 2026 08:17 PM

tragedy strikes in lakhimpur kheri three people including two women killed af

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भीरा-पलिया मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं भीरा स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज से अपने एक रिश्तेदार के...

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भीरा-पलिया मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं भीरा स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज से अपने एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। महिलाओं की पहचान निघासन क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका (24) और क्रांति (20) के रूप में हुई है। भीरा के थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि तीसरे मृतक पुरुष की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है, लेकिन उसका चालक फरार है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें:- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मची चीख- पुकार

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!