गाजियाबाद के होटल सर्वो सेलिब्रेशन में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Oct, 2026 03:33 PM

major fire at hotel servo celebration in ghaziabad several fire tenders are at

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद साइट-4 स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल  में भीषण आग लग गई। आनन- फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। आग बुझाने के काम में जुटी हैं...

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद साइट-4 स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल  में भीषण आग लग गई। आनन- फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। आग बुझाने के काम में जुटी हैं शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल की सबसे ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता दिख रहा है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं। 

होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगी है। आग के दौरान होटल में लोग मौजूद थे या नहीं इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग का ऑपरेशन जारी है हालांकि किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है दमकल विभाग स्थिति को काबू में करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!