खुशियों के बीच मची मातम, ट्रक की चपेट में आने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Oct, 2026 08:25 PM

joy turns to mourning two sisters killed in a tragic accident after being struc

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार दोपहर को दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रही सात और चार साल की दो सगी बहनों की मौत हो गई।

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार दोपहर को दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रही सात और चार साल की दो सगी बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रवीण चौहान ने बताया कि सड़क पार कर रही नबिया (सात) और अलीना (चार) दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चियों के चाचा अरशद ने बताया कि दोनों गांव के पेट्रोल पंप पर आयोजित भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रही थीं, तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोग दोनों बच्चियों को मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल ले गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर बच्चियों के पिता तालीम के परिवार में शोक छा गया। उन्होंने बताया कि तालीम कांधला में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!