2 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
20 hours ago
1 day ago
2 days ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
माघ मेला 2022: नहीं देखी होगी ऐसी साधना...पूजा पाठ का ये अनोखा तरीका, आकर्षण का केंद्र बना शिविर
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Jan, 2022 04:24 PM
यूपी के प्रयागराज के संगम तट पर आस्था के सबसे बड़े धार्मिक मेले माघ मेला में कई साधु संत अपने अनोखे अंदाज, अनोखी साधना और विशेष संकल्प के साथ-साथ खास गेटअप की वजह से श्रद्धालुओं को अपने ओर...
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज के संगम तट पर आस्था के सबसे बड़े धार्मिक मेले माघ मेला में कई साधु संत अपने अनोखे अंदाज, अनोखी साधना और विशेष संकल्प के साथ-साथ खास गेटअप की वजह से श्रद्धालुओं को अपने ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेठी से आए शिवयोगी मौनी बाबा का शिविर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर शाम 6 बजे के बाद शिव योगी मौनी बाबा की अनोखी साधना या कहे की पूजा पाठ की शुरुआत होती है। मौनी बाबा ने संकल्प लिया है कि जिस तरीके से अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है उसी तरीके से काशी और मथुरा में भी मंदिर का निर्माण हो इसके लिए वह अनोखी साधना में लीन रहते हैं। उन्होंने पौष पूर्णिमा से लेकर के माघी पूर्णिमा तक डेढ़ लाख से अधिक दीप दान का भी संकल्प लिया है। इस शिविर में एक बड़ी सी शिवलिंग भी है जिसको दस हज़ार से अधिक रुद्राक्ष की मालाओं से ढका गया है। इस शिविर में अनोखी और एक और खास बात यह है कि इस शिविर में 4 तरीके के अलग-अलग रंग के त्रिशूल भी हैं जो आकर्षण का केंद्र बने हैं। देश मे आतंकी हमला ना हो, देश में शांति बनी रहे , देश की अर्थव्यवस्था दुरुस्त रहे और महंगाई और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निजात मिले इसके लिए लगाए गए हैं। हर रोज मौनी बाबा पूजा के दौरान अनोखे अंदाज से पूरे शिविर की परिक्रमा लेट करके करते हैं। शिविर में तीन कुंड भी बनाए गए हैं जहां पर मौनी बाबा हर दिन हवन पूजा करते हैं। इस दौरान हर रोज भारी संख्या में कल्पवासी या कहें कि श्रद्धालु उनकी इस साधना के गवाह भी बनते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मौनी बाबा द्वारा की जा रही है इस अनोखी साधना या कहें कि पूजा पाठ से सभी काफी प्रभावित है। प्रतापगढ़ से आई श्रद्धालु लवली तिवारी का कहना है कि उन्होंने पहली बार अपने जीवन में ऐसे पूजा देखी है। उनका यह भी कहना है कि जब तक वह संगम की रेती पर कल्पवास करेगी वह हर दिन मौनी बाबा के शिविर में आकर के इस साधना का हिस्सा बनेगी। मौनी बाबा उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रहने वाले हैं और परमहंस आश्रम के महंत भी हैं। ऐसे ही अलग गेटअप की वजह से शिव योगी मौनी महाराज को रुद्राक्ष वाले बाबा के नाम से जाना जाता है। बाबा अपने शरीर पर 40 किलो की 11 हजार से ज्यादा रुद्राक्ष की माला पहनकर शिविर में बैठते है ।यह सभी रुद्राक्ष की माला , 101,11, 51 रुद्राक्ष की बनी हुई है। अधिकतर रुद्राक्ष माला कई मुखी वाली है। बाबा के सिर पर 101 से अधिक रुद्राक्ष की माला है।साथ ही मौनी बाबा का शिविर 1 लाख से अधिक रूद्राक्ष से सजाया गया है । मौनी बाबा पिछले 32 सालों से लगातार मेले में आते है और देश मे सुख शांति के लिए हवन पूजन करते है। मौनी बाबा ने बताया कि इस बार का संकल्प उनका विशेष है उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में भी मंदिर का निर्माण हो साथ ही साथ देश में सुख शांति बनी रहे और कोरोना महामारी जल्द से जल्द दूर हो इसके लिए वो हर दिन विशेष पूजा पाठ और साधना में लीन रहते है।
UP के स्कूलों का बदलेगा चेहरा, AI-रोबोटिक्स की होगी एंट्री, योगी सरकार बनाएगी 600 हाईटेक 'ड्रीम...
'शिफ्ट में पढि़ए नमाज, लेकिन सड़क पर नहीं', ईद से पहले CM Yogi की चेतावनी, बोले- प्यार से मानेंगे...
गुपचुप तरीके से विधायकों का सर्वे कर रही बीजेपी, एजेंसियों के रिपोर्ट के बाद, ... जिताऊ प्रत्याशी...
'हमें कॉकरोच समझते हैं अफसर!'... मथुरा नगर निगम में कॉकरोच का रूप धरकर घुसा सामाजिक कार्यकर्ता,...
Yogi सरकार का बड़ा फोकस, UP Police को देश की बेस्ट फोर्स बनाने की कवायद तेज, आधुनिक तकनीक और साइबर...
राम मंदिर की फूलों की ज़रूरत अब अयोध्या से होगी पूरी! 2 करोड़ में बनेगा UP का पहला फ्लावर सेंटर,...
UP Police के इतिहास में बड़ा तकनीकी बदलाव! अब सभी थानों की CCTV से होगी मॉनिटरिंग, CM Yogi ने...
'सनातन में प्रकृति पूजा ही ईश्वर की उपासना...', पर्यावरण दिवस पर CM Yogi ने UP वालों के नाम लिखी...
अमेठी में SP विधायक के घर बवाल पर भड़के राजभर: अखिलेश पर साधा निशाना, बोले— 'सपा में गैर-यादव...
गर्मी छुट्टी पर CM Yogi ने स्टूडेंट्स को लिखी चिट्ठी, माता-पिता से की ऐसी अपील कि खुश हो जाएंगे...
USD $
01/06/2026 15:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन मिल सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार में किसी नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कारोबार में धन लाभ होने के योग है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में किसी शुभ अवसर की तैयारी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो बने-बनाए काम खराब हो सकते हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ छोटी यात्रा का योग बन रहा है। बच्चों की उपलब्धि आपको गर्व महसूस करा सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आज किसी भी बाहर वाले पर आंख मूंद कर भरोसा न करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। आज बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर साइन न करें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में लंबे समय से अटका काम आगे बढ़ सकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातक खुद का बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम आज किसी खास की मदद से पूरे...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes