Edited By Ruby,Updated: 04 May, 2018 04:19 PM
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवती ने युवक पर आरोप लगाया है कि युवक ने उसे धोखे में रखकर उसके साथ धर्म परिवर्तन कर शादी की। इतना ही नहीं युवती ने युवक पर अपने बच्चे को बेचने का भी गंभीर आरोप लगाया है।...
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवती ने युवक पर आरोप लगाया है कि युवक ने उसे धोखे में रखकर उसके साथ धर्म परिवर्तन कर शादी की। इतना ही नहीं युवती ने युवक पर अपने बच्चे को बेचने का भी गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।

पीड़ित युवती बरेली की रहने वाली है। उसकी मानें तो गाजियाबाद का रहने वाला युवक उसे हिन्दू धर्म से संबध रखने वाला कहकर मिला। जिसके बाद उसने उसके साथ एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। जिसके कुछ दिनों बाद उसे पता लगा कि वह हिंदू धर्म से नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखता है। पीड़ित युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पति ने उससे धोखे से गोदनामे में पर साइन करवाकर उसके बच्चे को 50 हजार में किसी को बेच दिया है। पीड़िता ने अपने पति के ऊपर 4 लाख रूपए की ठगी करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता ने अब इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने बच्चे को अपने साथ रखना चाहती है। जिसके लिए वह पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इसके साथ ही दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाने की बात भी कही है।