अयोध्या में 17 जनवरी को निकाली जाएगी भगवान राम की झांकी, लंका पर विजय और अयोध्या वापसी की दिखेगी झलक

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Dec, 2023 11:43 AM

lord ram s tableau will be taken

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सप्ताह भर चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अयोध्या में अगले वर्ष 17 जनवरी को भगवान राम की एक झांकी निकाली जाएगी। इस झांकी में भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास तक की तस्वीरें, लंका पर विजय और...

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सप्ताह भर चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अयोध्या में अगले वर्ष 17 जनवरी को भगवान राम की एक झांकी निकाली जाएगी। इस झांकी में भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास तक की तस्वीरें, लंका पर विजय और अयोध्या वापसी की झलक देखने को मिलेगी। यह शोभा यात्रा सप्ताह भर चलने वाले समारोह की औपचारिक शुरुआत है।

PunjabKesari
इस झांकी को तैयार करने में जुटे मुख्य शिल्पकार रंजीत मंडल ने कहा,‘‘ इन प्रतिमाओं को तैयार करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। विभिन्न चरणों में राम की कुल 100 प्रतिमाएं प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें से 60 प्रतिमाएं अभी तक तैयार की जा चुकी हैं।'' इस शोभा यात्रा के बाद राम लला की नई प्रतिमा नवनिर्मित राम मंदिर के पवित्र गर्भगृह में रखी जाएगी।

PunjabKesari
कमल पुष्प आसन पर स्थापित किया जाएगा रामलला का सिंहासन
मंदिर न्यास के न्यासी अनिल मिश्रा ने कहा,‘‘राम लला का सिंहासन, संगमरमर के बने एक कमल पुष्प आसन पर स्थापित किया जाएगा जिसे गर्भगृह में स्थापित किया जा चुका है।''  इस सिंहासन की ऊंचाई पर निर्णय इस प्रकार से किया जाएगा ताकि रामनवमी पर दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें सीधे भगवान के माथे पर पड़े और गर्भगृह प्रकाशमान हो। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हजारों प्रतिनिधियों के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है।

PunjabKesari
18 जनवरी से हो जाएगी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत 18 जनवरी से हो जाएगी। विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की विधि का आरंभ गणेश, अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन से होगा। काशी के वैदिक पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों की टोली 17 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी। मुख्य आचार्य पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित होंगे और उनके पुत्र जयकृष्ण दीक्षित और सुनील दीक्षित पूजन कराएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!