Edited By Mamta Yadav,Updated: 21 May, 2024 12:04 AM
उत्तर प्रदेश के फरूर्खाबाद जिला कोर्ट ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में लेखनपाल, उसकी मां सहित 5 लोगों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। साथ ही एक-एक लाख रूपए का जुर्माना लगाया है।
Farrukhabad News:: उत्तर प्रदेश के फरूर्खाबाद जिला कोर्ट ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में लेखनपाल, उसकी मां सहित 5 लोगों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। साथ ही एक-एक लाख रूपए का जुर्माना लगाया है।
बता दें कि फरूर्खाबाद जिले में एक लेखपाल को अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरेप में आजीवन कारावास की सजा हुई है। साथ ही कोर्ट ने एक-एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। आरोपी लेखपाल पिता अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ संबंध बनाता था। इसमें लेखनपाल की मां भी उसका साथ देती थी।
विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लेखपाल सहित 5 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। लेखपाल प्रबेश सिंह तोमर और लेखपाल की माता सहित 3 साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक-एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। बता दें किलेखपाल प्रवेश सिंह तोमर फर्रुखाबाद सदर तहसील में तैनात है। मामला फतेहगढ़ के पास्को एक्ट न्यायालय का है।