खाकी फिर हुई दागदार! महिला के WhatsApp पर भेजे अश्लील वीडियो, सिपाही के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Jun, 2021 04:57 PM

khaki again tainted obscene video sent on whatsapp of woman

प्रयागराज के हंडिया थाने का आशिक मिजाज पैरोकार महिला के वाट्सऐप पर अश्लील वीडियो डाल कर अश्लीलता से बाते करने का मामला सामने आया है। जिससे आहत पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री और अफसरों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में...

प्रयागराजः प्रयागराज के हंडिया थाने का आशिक मिजाज पैरोकार महिला के वाट्सऐप पर अश्लील वीडियो डाल कर अश्लीलता से बाते करने का मामला सामने आया है। जिससे आहत पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री और अफसरों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में आरोपी पैरोकार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

दरअसल, उतरांव के एक गांव की एक महिला ने न्यायालय में मुकदमा लड़ रही थी। इसी बीच उतरांव थाने का पैरोकार सीताराम पांडेय से महिला की मुलाकात हुई। आशिक मिजाज पैरोकार ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और वाट्सऐप से जुड़ गया। फिर क्या था पैरोकार महिला की मजबूरी समझ उससे नजदीकी बनाने लगे। इसी बीच महिला के वाट्सऐप पर कई दिन अश्लील फोटो डाल दिया। महिला कुछ दिन तक अनसुना करती रही हदपार होने फोन से हिदायत भी दी, लेकिन आशिक मिजाज पैरोकार अपनी आदत से सुधर नहीं पाया।

वह 6 जून को रात में 8 जून सुबह महिला के वाट्सऐप पर कई अश्लील वीडियो डाल दिया। उसके बाद मैसेज भी भेजा की देखने के बाद डिलीट कर देना। थक हार तंग महिला ने सिपाही को सबक सिखाने को ठान लिया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और एसएसपी से करके कार्यवाही की मांग की। जिसपर उतरांव पुलिस ने मामले में शुक्रवार की रात सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए निलंबित भी किया है
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!