खलासी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ट्रक चालक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जानिए वजह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Apr, 2021 02:46 PM

kaushambi khalasi killed driver s knife

उत्तर प्रदेश में कौशांबी के सैनी इलाके में आज किसी बात को लेकर ट्रक चालक और खलासी के बीच विवाद हो गया और खलासी ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर चालक की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बांस बरेली निवासी ट्रक चालक इरशाद डाक पार्सल लेकर....

कौशांबी: कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर मंगलवार को आपस में हुए विवाद के बाद सहायक ट्रक चालक ने ट्रक चालक पर चाकू से तोबड़तोड़ कई वार किए, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरेली निवासी इरशाद (34) ट्रक चालक था और राजाराम नामक युवक उसके साथ सहायक का काम करता था। उन्होंने बताया कि सुबह फतेहपुर जिले के खागा कस्बे के पास इरशाद व राजाराम के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद राजाराम ने इरशाद पर चाकू से कई वार किए और मौके से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद इरशाद किसी तरह हिम्मत कर ट्रक लेकर कौशांबी जिले के अझुवा बाजार पहुंचा, वहां उसे घायल अवस्था में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इरशाद को जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान इरशाद की मौत हो गई। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि इरशाद ट्रक लेकर इंदौर से पटना जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!