1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
CM Yogi बोले- गंगा विलास रिवर क्रूज के उद्घाटन के साथ नये युग में प्रवेश करेगी काशी
Edited By Mamta Yadav,Updated: 13 Jan, 2023 02:19 AM
CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रिवर क्रूज गंगा विलास के उद्घाटन के साथ काशी नये युग में प्रवेश करेगी।
वाराणसी, CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रिवर क्रूज गंगा विलास के उद्घाटन के साथ काशी नये युग में प्रवेश करेगी। यह भी पढ़ें- Ganga Vilas: विदेश जाने की जरुरत नहीं, भारत में लें पानी पर चलते-फिरते पांच सितारा होटल का आनंद... देखिए क्रूज के अंदर की खूबसूरत PICS श्रीकाशी विश्वनाथधाम में आयोजित सुर सरिता-‘गंगा की स्वर समता' कार्यक्रम उद्घाटन की पूर्व संध्या पर श्रीकाशी विश्वनाथधाम में आयोजित सुर सरिता– ‘गंगा की स्वर समता' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रिवर क्रूज गंगा विलास के उद्घाटन के साथ काशी नये युग में प्रवेश करेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं। इस दौरान मशहूर गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- PICS: दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास' को PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी, 3200 किलोमीटर का सफर करेगा तय प्रधानमंत्री के कारण आज पूर्वी जलमार्ग से काशी जुड़ चुकी है: Yogi मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी ने विगत आठ साल में अपनी आत्मा को बनाए रखते हुए एक नये कलेवर में अपने आप को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के सबसे बड़़े केंद्र के साथ ही अब काशी थल और नभ मार्ग के साथ साथ जलमार्ग से जुड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘रिवर क्रूज गंगा विलास की 52 दिनों की तीन हजार किलोमीटर की दूरी की यात्रा यहां से प्रारंभ हो रही है। जलमार्ग के साथ हम न केवल यात्री सेवा बल्कि कार्गो सेवा को भी यहां से प्रारंभ कर पाएंगे। प्रधानमंत्री के कारण आज पूर्वी जलमार्ग से काशी जुड़ चुकी है।'' आदित्यनाथ ने गंगा विलास क्रूज यात्रा के लिए सभी स्वीडिश यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘इस यात्रा के साथ उन्हें पर्यटन, एडवेंचर और जलमार्ग का रोमांचकारी आनंद मिलेगा। साथ ही भारत के आतिथ्य और सत्कार सेवाओं का भी वे अनुभव करेंगे।'' उन्होंने कहा कि इस क्रूज यात्रा से काशी ही नहीं, बल्कि भारत के पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को वाराणसी में गंगा के तट पर दुनिया के सबसे बड़े नदी क्रूज एम.वी. गंगा विलास को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा वह ‘टेंट सिटी' का भी उद्घाटन करेंगे। एम.वी. गंगा विलास 13 जनवरी को वाराणसी से रवाना होकर 51 दिन में करीब 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। इस दौरान वह बांग्लादेश भी जाएगा और दोनों देशों की 27 नदी प्रणालियों को पार करेगा।
Asmita Dey ने रचा इतिहास! कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में Judo का पहला Gold, CM Yogi समेत कई...
'पीड़ितों से अन्याय हुआ तो नपेंगे कप्तान'... CM योगी ने जनता दर्शन से अफसरों को दी कड़ी चेतावनी
भारत में रहकर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान नहीं चलेगा’, काकोरी ट्रेन कार्रवाई की वर्षगांठ पर बोले CM...
योगी सरकार का बड़ा ऐलान! पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए 241.31 करोड़ का अतिरिक्त बजट, हर विधानसभा...
योगी सरकार की बड़ी पहल, सीएम बाल सेवा योजना अनाथ बच्चों की पढ़ाई और भविष्य का बनेगी मजबूत सहारा, 1...
'15 सालों में असाधारण रही UP की प्रगति...' CM Yogi से मुलाकात के बाद बोले फ्लिपकार्ट CEO, राज्य...
'बाहर जाओ नहीं तो सदस्यता बर्खास्त कर दूंगा...' CM Yogi की फोटो लहराने पर SP विधायक सचिन यादव...
UP के शाहनवाज खान ने रचा इतिहास, U-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में कांस्य जीतने पर CM योगी ने दी बधाई
'योगी राज में डर खत्म, अब 3 पीढ़ियां एक साथ'... प्रयागराज से जल उठाकर काशी-बैजनाथ धाम निकलीं...
प्रयागराज में बारिश से बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट
CAD $
15/08/2026 20:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। हर काम को आज बहुत ही सूझबूझ के साथ करने की ज़रूरत है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित हो सकता है। चल रही आर्थिक तंगी से आज कुछ राहत मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कुछ नया सिखने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से काम आसान हो सकते...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। शादीशुदा है तो परिवार के लिए समय ज़रूर निकालें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण करने की ज़रूरत है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुलाबले बेहतर रहेगा। आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कारोबार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से उत्साह रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी जिम्मेदारी हल्की करने...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले से कम हो सकता है। व्यापार करने वालों को मनचाहा मुनाफा हो सकता...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। पैसों से जुड़े किसी भी काम को करने से पहले बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क हो सकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से फायदा होगा। परिवार में संपत्ति या घर से जुड़े...
मीन राशि वालों आज किसी पुराने अनुभव से आपको नई सीख मिलेगी। कामकाज में अपनी गति बनाए रखने के लिए प्राथमिकताएं तय करना जरूरी होगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes