'नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं.. BJP जाए तो नौकरी आए', अखिलेश यादव का  एक्स पर तीखा हमला

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Dec, 2025 04:17 PM

jobs are not on bjp s agenda says akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को प्रतियोगी छात्रों के एक प्रस्तावित आंदोलन को समर्थन देते हुए सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया कि नौकरी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के एजेंडे में...

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को प्रतियोगी छात्रों के एक प्रस्तावित आंदोलन को समर्थन देते हुए सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया कि नौकरी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के एजेंडे में ही नहीं है। 

सपा प्रमुख ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक “एक्स” अकाउंट पर संयुक्त प्रतियोगी हुंकार मंच के भ्रष्टाचार के खिलाफ 15 दिसंबर को प्रस्तावित महाआंदोलन का पोस्टर साझा किया और पोस्ट में लिखा “नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। भाजपा जाए तो नौकरी आए।'' इसी पोस्ट में यादव ने कहा, “हमारा नैतिक समर्थन प्रतियोगी छात्रों के साथ हमेशा रहा है और रहेगा। ये राजनीति का नहीं युवाओं के भविष्य का सवाल है।” 

यह भी पढ़ें : 'जरूरतमंदों के आवास, बीमारों के उपचार की करेंगे व्यवस्था', CM Yogi ने जनता दर्शन में किया आश्वस्त, 300 लोगों की सुनीं समस्याएं 

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार जरूरतमंदों के आवास और बीमारों के लिए उपचार की व्यवस्था करेगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान बृहस्पतिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं..... पढ़ें पूरी खबर.....  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!