जौनपुर: उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह ने राम मंदिर के लिए दिए 1 करोड़ 21 लाख रुपए

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jan, 2021 01:55 PM

jaunpur industrialist gyan prakash singh gave 1 crore 21 lakh

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दान दाताओं की होड़ में करोड़ रुपये देने वालों की की सूची में उत्तर प्रदेश के जौनपुर का भी नाम जुड़ गया। जिले के गोधना निवासी उद्यमी ज्ञानप्रकाश सिंह ने आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल...

जौनपुर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दान दाताओं की होड़ में करोड़ रुपये देने वालों की की सूची में उत्तर प्रदेश के जौनपुर का भी नाम जुड़ गया। जिले के गोधना निवासी उद्यमी ज्ञानप्रकाश सिंह ने आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी प्रान्त कार्यवाह मुरली पाल को एक करोड़ 22 लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक सौंपा तथा संकल्प दोहराया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मां दुर्गा विद्यालय तारापुर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान की टोली की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचारक ने कहा देश ही नही विदेशों में भी रामधुन बज रही है। श्रीराम की कृपा बरसने का ही परिणाम है कि लोग खुले मन से और मुक्त हाथों से समर्पण कर रहे है। हम सभी को प्रत्येक घर मे जाकर अलख जगाना है। राम लहर चल रही है।जन जन में समाए प्रभु श्रीराम का मंदिर नवम्बर 2023 तक बन जायेगा। उत्तर भारत मे निर्मित होने वाला हिंदुओ की आस्था का प्रतीक यह मंदिर देश ही नही अखिल विश्व मे अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए जाना जाएगा। 

यह केवल राम मंदिर ही नही अपितु राष्ट्र मंदिर तैयार हो रहा है। इस अवसर पर उद्यमी ज्ञानप्रकाश सिंह ने चेक सौंपा और संकल्प लिया कि एक करोड़ 21 लख 11 हजार 111 ही नही प्रभुराम की इच्छा से समर्पण और बढ़ेगा।सब कुछ श्रीराम का ही दिया हुआ है।अत: राम काज से पीछे नही हटूंगा। विधायक डा हरेंद्र प्रसाद सिंह ने दो लाख इक्यावन हजार डा क्षितिज शर्मा एक लाख 21 हजार डा सुभाष सिंह एक लाख केराकत के बरामनपुर स्थित कोणाकर् कम्पनी ने दो लाख इक्यान हजार की समर्पण राशि की रसीद कटवाई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!