जनजातीय गौरव दिवस: सीएम योगी बोले- भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Nov, 2024 02:28 PM

janjatiya gaurav diwas cm yogi said  lord birsa munda

लखनऊ: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 में जयंती आज जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि...

लखनऊ (अश्वनी सिंह): धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 में जयंती आज जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री असीम अरुण, पर्यटन मंत्री संजीव गौड़ और प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय प्रतिनिधि, सांस्कृतिक कलाकार, और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं।'

PunjabKesari
सीएम योगी ने किया कार्यक्रम को संबोधित
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ''भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और जनजातीय समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। सीएम योगी सीएम ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं, जिन्होंने न केवल अपनी संस्कृति और अस्तित्व की रक्षा की, बल्कि समाज को भी प्रेरित किया। उनका जीवन हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है।''

PunjabKesari
इसमें कला के माध्यम से जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली
इस आयोजन में विभिन्न जनजातीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें नृत्य, संगीत और कला के माध्यम से जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसके साथ ही, जनजातीय विकास और संरक्षण के लिए कई योजनाओं और योजनाबद्ध कार्यों की भी चर्चा की गई, जिससे जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हो सके। उत्सव में देश-विदेश के जनजातीय प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जो इस आयोजन को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हए जनजातीय समाज के विकास और दोहराई। 6 दिवसीय इस महोत्सव में भारत के 22 राज्यों के साथ-साथ स्लोवाकिया और वियतनाम से भी कलाकार शामिल हो रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!