Jammu Road Accident: जम्मू में मृतक के परिजनों को 5-5 लाख और घायल को 50- 50 हजार की मदद का ऐलान

Edited By Ramkesh,Updated: 30 May, 2024 08:23 PM

jammu road accident announcement of rs 5 lakhs to the family

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी में 22 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। इस दुर्घटना में अपने आत्मीय जनों को खोने...

हाथरस /जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी में 22 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। इस दुर्घटना में अपने आत्मीय जनों को खोने वाले शोक संतप्त लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। वहीं सीएम योगी ने जम्मू सड़क हादसे को लेकर मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख की सहायता और घटना में गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की मदद मदद का ऐनान किया है।  CM योगी के निर्देश पर मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस की पुलिस प्रशासन की टीम जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। वहीं जम्मू-कश्मीर एलजी कार्यालय ने  जम्मू के अखनूर में हुए बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने का ऐलान किया है।  

22 तीर्थयात्रियों की मौत 
आप को बता दें कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस गुरुवार को शहर के बाहरी इलाके अखनूर में कालीधार के पास गहरी खाई में गिर गयी, जिससे 22 लोगों की मौत हो गयी और 64 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली एक बस आज अपराह्न जम्मू से शिव खोरी तीर्थस्थल की ओर जा रही थी। यह जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकी चौरा-कालीधार के पास अखनूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उन्होंने बताया कि चालक मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में लुढ़क गयी।

घायलो का जम्मू जीएमसी अस्पताल में चल रहा है इलाज 
सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत हरकत में आयी और मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, 22 लोगों की मौत हो गयी है और 64 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अखनूर, चौकी चौरा और जम्मू जीएमसी अस्पतालों में भेजा जा गया है।

उपराज्यपाल ने घटना पर जताया दुख 
इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा, ‘‘अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। मैं लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'' उन्होंने कहा कि प्रशासन शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और घायलों को चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है। 


64 घायल व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है: -
1. कृष्णा उम्र 13 वर्ष, जय वीर पुत्र, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
2. जय वीर उम्र 50 वर्ष, गुर सिंह पुत्र, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
3. अमरावती उम्र 45 वर्ष, अज्ञात पत्नी, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
4. सत्यवीर सिंह उम्र 45 वर्ष, झंगी सिंह पुत्र, उत्तर प्रदेश
5. गौतम सिंह उम्र 55 वर्ष, सुंदर सिंह पुत्र, उत्तर प्रदेश
6. सुनीता उम्र 35 वर्ष, बॉबी पत्नी, उत्तर प्रदेश
7. राधा उम्र 60 वर्ष, सरदार पत्नी, उत्तर प्रदेश
8. अंजू उम्र 18 वर्ष, ससपाल पुत्री, उत्तर प्रदेश
9. सुभाष चंद्र उम्र 34 वर्ष, लाल सिंह पुत्र, मथुरा, उत्तर प्रदेश
10. अंजू उम्र 34 वर्ष, जय वीर पत्नी निवासी भरतपुर, राजस्थान
11. शांति उम्र 65 वर्ष पत्नी महिंदर निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
12. काजल उम्र 16 वर्ष बेटी सत्येंद्र निवासी नया, उत्तर प्रदेश
13. संजय कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र सुरेश सिंह निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
14. प्रशांत चौधरी उम्र 21 वर्ष पुत्र नीरज कुमार निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश
15. उर्वेश उम्र 40 वर्ष पत्नी सत्या निवासी उत्तर प्रदेश
16. अज्ञात महिला उम्र करीब 30 वर्ष
17. अज्ञात पुरुष उम्र 60 वर्ष
18. पुनिया उम्र 70 वर्ष पत्नी अज्ञात निवासी उत्तर प्रदेश
19. यश उम्र 08 वर्ष पुत्र व निवासी ज्ञात नहीं
20. योगवीर उम्र 30 वर्ष पुत्र अज्ञात निवासी उत्तर प्रदेश
21. राकेश उम्र 25 वर्ष पुत्र राजिंदर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश
22. गीता उम्र 30 वर्ष, पत्नी जयवीर, निवासी अलीगढ़
23. यश उम्र 11 वर्ष, पुत्र व पता अज्ञात
24. जतिन उम्र 17 वर्ष, पुत्र शमशेर, निवासी नरेला, हरियाणा
25. गीता उम्र 35 वर्ष, पत्नी चंद्र मोहन, निवासी उत्तर प्रदेश
26. रघुवीर उम्र 70 वर्ष, पुत्र हरदम सिंह, निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश
27. संगीता उम्र 27 वर्ष, पत्नी अरविंदर, निवासी उत्तर प्रदेश
28. संजय उम्र 38 वर्ष, पुत्र गुर सिंह, निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
29. मुन्नी देवी उम्र 57 वर्ष, पत्नी उमर पाल, निवासी उत्तर प्रदेश
30. शारदा देवी उम्र 65 वर्ष, पत्नी शमवीर सिंह, निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
31. मन्नू उम्र 06 वर्ष, पुत्र अरविंदर, निवासी उत्तर प्रदेश
32. जतिन उम्र 12 साल अजीत का बेटा, निवासी यूपी
33. मुन्नी उम्र 50 साल अमर सिंह की पत्नी, निवासी राजस्थान
34. रिंकू उम्र 25 साल महिंदर पाल का बेटा, निवासी अलीगढ़, यूपी
35. देवो उम्र 58 साल सुल्तान सिंह की पत्नी, निवासी अलीगढ़, यूपी
36. राधा उम्र 28 साल पवन की पत्नी, निवासी अलीगढ़, यूपी
37. नीलमा उम्र 32 साल हरवीर की पत्नी, निवासी भरतपुर, राजस्थान
38. गोपाल उम्र 18 साल भगवान सिंह का बेटा, निवासी यूपी
39. यशोदा उम्र 48 साल धर्मवीर की पत्नी, निवासी भरतपुर, राजस्थान
40. भगवान सिंह उम्र 48 साल राजिंदर सिंह का बेटा, निवासी यूपी
41. राजिंदर सिंह उम्र 52 साल शिव राम सिंह का बेटा, निवासी यूपी
42. रणवीर सिंह उम्र 70 साल बाबू लाल पुत्र, मथुरा, उत्तर प्रदेश
43. अर्जुन उम्र 18 वर्ष, राधेश्याम सिंह पुत्र, उत्तर प्रदेश
44. राजवंती उम्र 50 वर्ष, सतवीर सिंह पत्नी, उत्तर प्रदेश
45. अनीता उम्र 48 वर्ष, शिवेंद्र सिंह पत्नी, उत्तर प्रदेश
46. उर्मिला उम्र 45 वर्ष, शाम वीर सिंह पत्नी, उत्तर प्रदेश
47. राकेश उम्र 47 वर्ष, थान सिंह पुत्र, उत्तर प्रदेश
48. प्रणव उम्र 10 वर्ष, भूपिंदर सिंह पुत्र, उत्तर प्रदेश
49. नीलम उम्र 30 वर्ष, भूपिंदर सिंह पत्नी, उत्तर प्रदेश
50. मुन्नी देवी उम्र 50 वर्ष, अज्ञात पत्नी, उत्तर प्रदेश
51. गीता उम्र 35 वर्ष, शशि पाल पत्नी, उत्तर प्रदेश
52. शशि पाल उम्र 38 वर्ष, राजिंदर सिंह पुत्र, उत्तर प्रदेश
53. सुमन उम्र 25 वर्ष पत्नी प्रीतम निवासी यूपी
54. गौरव उम्र 09 वर्ष पुत्र प्रीतम निवासी यूपी
55. कमलेश उम्र 45 वर्ष पत्नी ओमी सिंह निवासी यूपी
56. कौशल कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र सुखवीर सिंह निवासी यूपी
57. कमलेश उम्र 48 वर्ष पत्नी चंद्र प्रकाश निवासी यूपी
……………..सभी जीएमसी जम्मू में भर्ती हैं।

58. कुमार पॉल उम्र 60 वर्ष पुत्र परुब सिंह निवासी लताथरे, यूपी
59. बाल कृष्ण उम्र 51 वर्ष पुत्र रघुनाथ पार्षद निवासी अलीगढ़, यूपी।
60. बिला देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी गोतम निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
61. सुमन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी गुमाना पार्षद निवासी नया गंगा गढ़ी, उत्तर प्रदेश
62. थंकाशा उम्र 08

58. कुमार पॉल उम्र 60 वर्ष पुत्र परुब सिंह निवासी लताथरे, यूपी
59. बाल कृष्ण उम्र 51 वर्ष पुत्र रघुनाथ पार्षद निवासी अलीगढ़, यूपी।
60. बिला देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी गोतम निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
61. सुमन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी गुमाना पार्षद निवासी नया गंगा गढ़ी, उत्तर प्रदेश
62. थंकाशा उम्र 08 वर्ष बेटी पवन निवासी निया अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
63. लक्सराज उम्र 04 वर्ष बेटा पवन कुमार निवासी निया अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
64. राधिका उम्र 28 वर्ष पत्नी पवन कुमार निवासी निया अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
……………..एस. संख्या 58 से 64 एसडीएच अखनूर में भर्ती।

22 मृतकों का विवरण इस प्रकार है:-
1. धर्मपति उम्र लगभग 42 वर्ष पत्नी राधे श्याम निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश।
2. अनामिका पुत्री लक्ष्मण पार्षद निवासी नया अलीगढ़ यूपी
3. नैना पुत्री लक्ष्मण पार्षद निवासी नया अलीगढ़ यूपी
4. रूद्र पुत्र लक्ष्मण पार्षद निवासी नया अलीगढ़ यूपी
5. रणबीर सिंह निवासी हाथरस, यूपी
6. लक्ष्मण पार्षद निवासी नया अलीगढ़, यूपी
7. विक्की निवासी अलीगढ़ यूपी
8. सीमा पत्नी समरजीत निवासी नया अलीगढ़, यूपी
9. रंडुआ निवासी हाथरस, यूपी
10. सोनू पुत्र सुभाष निवासी नया, अलीगढ़
11. समरजीत निवासी नया अलीगढ़, यूपी
12. प्राची पुत्री जीतन निवासी हाथरस, यूपी
13. तनुज पुत्र संजय निवासी नया अलीगढ़, यूपी
14. सुरेश निवासी नया अलीगढ़ यूपी
15. संजय पुत्र सुंदर सिंह निवासी नया अलीगढ़, यूपी
16. रेणु पत्नी योगवीर सिंह निवासी हाथरस, यूपी
17. धनीपुर से एक बच्चा
18. उदय सिंह नगर से अज्ञात
19. अज्ञात (बिना चेहरे वाला)
20. अज्ञात
21. नाबालिग लड़की
22. नाबालिग लड़की
सभी शवों को एसडीएच अखनूर में स्थानांतरित कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!