यूपी में लड़कियों का हिजाब उतारकर पीटा, मुस्लिमों ने कहा अपने बाप-भाई से बात कराओ...हिंदू लड़के के साथ क्या कर रही ?

Edited By Imran,Updated: 14 Dec, 2024 02:21 PM

in saharanpur girls were beaten after taking off their hijab video

पश्चिमी यूपी के सहारपुर जिले में मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के के साथ घूमने के शक पर उसके साथ मारपीट की गई है। लेकिन बाद में पता चला कि लड़का भी मुस्लिम है तो लोगों ने लड़कियों के घर वालो को बुलाने की धमकी दिया। इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर...

सहारनपुर: पश्चिमी यूपी के सहारपुर जिले में मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के के साथ घूमने के शक पर उसके साथ मारपीट की गई है। लेकिन बाद में पता चला कि लड़का भी मुस्लिम है तो लोगों ने लड़कियों के घर वालो को बुलाने की धमकी दिया। इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के देवबंद क्षेत्र के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि दो लड़कियां बुर्का पहनकर इस्लामियां कॉलेज के पास खड़ी थीं। उनके हाथ में गिफ्ट आइटम था और एक युवक से बात कर रही थीं। इसी दौरान कुछ मुस्लिम युवक आते हैं और उन्हें रोक कर कहते हैं कि मुस्लिम होकर हिंदू के साथ घूम क्यों रही है ? इस पर लड़कियों ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने दोनों मुस्लिम लड़कियों का हिजाब उतरवाया और उनका वीडियो बनाया।

लड़कियों को आरोपी ने जड़ा थप्पड़
देखते ही देखते वहां पर कई लोग इकट्ठा हो गए और उन लड़कियों से कहने लगे कि अपने भाई या पिता से बात कराओ दोनों लड़कियों ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो युवकों ने एक लड़की को 2 थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो में दिख रहा है कि जब युवक जबरन हिजाब उतार रहे हैं तो लड़कियां कह रही हैं कि वो मुस्लिम ही हैं और वो यहीं पर रहती हैं। वो किसी से मिलने नहीं आई थीं। बल्कि ये लड़का सहारनपुर जाने का रास्ता पूछ रहा था। लेकिन आरोपियों ने उनकी बात न सुनकर उन्हें परेशान किया और थप्पड़ भी मारे। 

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना देवबंद इंस्पेक्टर सुनील नागर का कहना है कि मामले में लड़कियों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!