2022 में सरकार बनी तो भाजपा से हिसाब-किताब लिया जायेगा: अखिलेश

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Oct, 2020 06:23 PM

if the government is formed in 2022 the account of bjp will be taken akhilesh

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर पिछले अधूरे सभी विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर पिछले अधूरे सभी विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।  यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने पर पिछले सभी अधूरे कार्यो को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का न तो महापुरुषों के प्रति सम्मान भाव है और नहीं विकास कार्यों में रूचि है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो छुट्टियां रद्द कर दी हैं उन्हें पुन: यथावत रखा जाएगा। भाजपा-आरएसएस समाज को जोड़ने नहीं तोड़ने की राजनीति पर काम करते हैं। प्रदेश की सत्ता में किसी तरह वे आ तो गए लेकिन जनहित की एक भी योजना वे लागू नहीं कर सके। प्रगति के लिए सड़क, बिजली, पानी का महत्व भी भाजपा नहीं समझते हैं।

वर्ष 2022 में भाजपा सरकार का हिसाब किताब लिया जाएगा।  यादव से आज पार्टी मुख्यालय में घाटमपुर कानपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भेंट की। समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए महाराजपुर विधानसभा कानपुर गांधीग्राम की पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी यादव, पूर्व पार्षद मनोज यादव, युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विजय कुमार जैन, महासचिव फलमण्डी समिति लवकुश पासवान तथा कानपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!