10 सालों में कितने घुसपैठियों को चिन्हित...अब विदाई का समय आ गया, घुसपैठियों की याद आ रही है,  कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Nov, 2025 05:41 PM

how many infiltrators have been identified in 10 years

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को घुसपैठियों की पहचान कर उन पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश शनिवार को जारी किए हैं। इसे लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अंशू...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को घुसपैठियों की पहचान कर उन पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश शनिवार को जारी किए हैं। इसे लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अंशू अवस्थी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

सरकार संवेदनशील विषय पर सिर्फ बयान बाजी करती है 
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में कितने घुसपैठियों चिन्हित किया क्या कार्रवाई की और कितनों को निकाल बताएं इस बात की जानकारी जनता को बताए। प्रवक्ता ने कहा कि अब 10 साल में भाजपा की विदाई का समय आ गया है तो मुख्यमंत्री को घुसपैठियों की याद आ रही है। भाजपा सरकार संवेदनशील विषय पर भी सिर्फ इवेंटबाजी और बयान बाजी कर रही है। 

अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: योगी 
आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को घुसपैठियों की पहचान कर उन पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश शनिवार को जारी किए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में मौजूद घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करें
बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में मौजूद घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करें और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करें।'' इसमें कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिलों में अवैध घुसपैठियों के लिए अस्थायी निरुद्ध केंद्र बनाने के निर्देश भी दिए हैं।'' बयान में कहा गया कि इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता वाले अवैध प्रवासियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “डिटेंशन सेंटर” में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश, नेपाल से खुली सीमा साझा करता हैं जहां दोनों देशों के नागरिक बिना रोक-टोक आ-जा सकते हैं, लेकिन अन्य देशों के लोगों पर जांच लागू होती है।  योगी आदित्यनाथ ने तीन नवंबर को बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में लौटता है, तो घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा और उनकी संपत्ति गरीबों में बांटी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!