Edited By Purnima Singh,Updated: 20 Jul, 2026 07:17 PM

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में करनाल-मेरठ राजमार्ग पर कार और एम्बुलेंस की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी ...
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में करनाल-मेरठ राजमार्ग पर कार और एम्बुलेंस की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भासाना गांव के पास करनाल-मेरठ राजमार्ग पर रविवार रात करीब 12 बजे कार और एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों की पहचान सीमा (45) और मोनू (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।
यह भी पढ़ें : 'स्किल स्टेट बनेगा UP, विकास का रास्ता होगा आसान', CM Yogi का यूपी को युवाओं के दम पर आर्थिक महाशक्ति बनाने का दावा
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश की सबसे बड़ी युवा शक्ति से समृद्ध उत्तर प्रदेश कौशल विकास के माध्यम से न केवल विकसित प्रदेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कम से कम एक कौशल अवश्य सीखें और प्रदेश तथा समाज की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले नौ वर्षों में पारंपरिक कौशल और आधुनिक तकनीक के समन्वय पर विशेष बल दिया है। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज 'स्किल स्टेट' के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है ... पढ़ें पूरी खबर ...