30 फीट ऊंचा बांध, दोस्तों का ठहाका और... छलांग लगाते ही टूटे दोनों पैर, डरा देगा Viral Video

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Sep, 2026 09:08 AM

a man broke both his legs after jumping from a 30 foot high dam viral

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सोशल मीडिया पर रील और स्टंटबाजी के चक्कर में जान जोखिम में डालने का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पहूज बांध पर 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाले एक युवक को अंदाजा ही नहीं था कि यह रील उसकी जिंदगी की...

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सोशल मीडिया पर रील और स्टंटबाजी के चक्कर में जान जोखिम में डालने का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पहूज बांध पर 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाले एक युवक को अंदाजा ही नहीं था कि यह रील उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन जाएगी। पानी कम होने की वजह से युवक का पैर सीधे नीचे मौजूद चट्टान से टकरा गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए। यह पूरी खौफनाक घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रक्सा थाना क्षेत्र के पहूज बांध की है। परवाई गांव का रहने वाला 32 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार मनौरिया रविवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ बांध पर घूमने गया था। वहां रील बनाने का खुमार ऐसा चढ़ा कि वह सुरक्षा के लिए लगी रेलिंग को पार करके व्यू पॉइंट की दीवार पर चढ़ गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुष्पेंद्र नीचे छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है और उसके दोस्त हंसते-मुस्कुराते हुए मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसी दौरान एक दोस्त मजाक में कहता है कि भगवान तेरी आत्मा को शांति दे। इसके तुरंत बाद पुष्पेंद्र 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा देता है, लेकिन अगले ही पल चीख-पुकार मच जाती है।

पुष्पेंद्र ने जिस जगह छलांग लगाई, वहां पानी का स्तर काफी कम था और नीचे नुकीली चट्टानें थीं। नीचे गिरते ही उसके दोनों पैर सीधे चट्टान से टकराए और फ्रैक्चर हो गए। पैरों में इतनी भीषण चोट लगी कि वे काम करना बंद कर चुके थे। दर्द से तड़पते हुए पुष्पेंद्र पानी में डूबने लगा। उसने अपने पैरों को हाथों से पकड़ा और तैरते हुए बांध की दीवार पर लगी सरिया को पकड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे खींचकर पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें:- CCTV ने पकड़ा सुराग, एनकाउंटर में ढहा झूठ.... यूं बेनकाब हुई कातिल बहू

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे पुष्पेंद्र की हालत काफी गंभीर है। डॉक्टरों को उसके एक पैर का ऑपरेशन करके दो लोहे की रॉड डालनी पड़ी हैं, जबकि दूसरे पैर का ऑपरेशन अभी होना बाकी है। अस्पताल के बिस्तर पर पड़े पुष्पेंद्र ने दर्द में ढले सुर में कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि पानी इतना कम होगा। उसने माना कि मैं पहले भी कई बार स्टंट कर चुका था, इसलिए लगा कि इस बार भी कर लूंगा। लेकिन इस गलती ने मुझे इस हाल में पहुंचा दिया। अब कभी लाइफ में ऐसा स्टंट नहीं करूंगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लोगों से अपील की है कि वे रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!