Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Sep, 2026 01:55 PM

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार तड़के बिजली का तार टूटकर गिरने से 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में नामजद...
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार तड़के बिजली का तार टूटकर गिरने से 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर गांव निवासी हृदयानंद वर्मा (67) मंगलवार तड़के घर के बाहर टहल रहे थे, तभी उनके ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के पौत्र अवनीश मौर्य की तहरीर पर विद्युत उपकेंद्र, बैरिया के उपखंड अधिकारी हंसराज यादव और अवर अभियंता मनोज कुमार वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें:- पहले घेरकर चाकुओं से गोदा, फिर पेट में मारी गोली... युवक की हालत नाजुक
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बिजली के तार को बदलने के लिए पिछले चार महीने में उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता से 200 से अधिक बार शिकायत की गई थी। आरोप है कि ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर तार बदलने के लिए धनराशि भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद तार नहीं बदला गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों की कथित लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।