दूसरी जगह शादी तय होने से था नाराज... बाथरूम में मिली थी श्रेया की लाश, एनकाउंटर में दबोचा गया कातिल प्रेमी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Sep, 2026 11:44 AM

shreya case s main accused vivek choubey arrested in encounter

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को सोमवार को थाना राजातालाब पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए...

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को सोमवार को थाना राजातालाब पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जक्खिनी भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने श्रेया की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर अपने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी करीब 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय के लापता होने और 20 अगस्त को उसका शव रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा स्थित उसके प्रेमी विवेक चौबे के घर के बाथरूम में मिलने के बाद राजातालाब थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें:- शादी के 10 दिन बाद गुजरात गया पति, पीछे से हुई प्रेग्नेंट... थाने में बहस के दौरान दिया बच्चे को जन्म

घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गोमती जोन की पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान और अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र के निर्देशन में राजातालाब थाना पुलिस और एसओजी की 4 टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीम ने 24 अगस्त को मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुनीत मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि 27 अगस्त को रामसहाय चौबे को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को जगतदेवपुर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पैदल भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान विवेक चौबे उर्फ निखिल (29) पुत्र रामसहाय चौबे, निवासी नियारडीह, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजातालाब थाने में हत्या के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) और 238(क) के तहत मुकदमा दर्ज है। बरामद असलहे के संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!