छात्रों की मौज! UP के स्कूलों में छुट्टी घोषित, पढ़ाई से मिला छुटकारा; जानें कब से कब तक और कौन-कौन सी कक्षाएं रहेंगी बंद, क्यों लिया गया फैसला

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Jul, 2025 01:09 PM

holiday declared in up schools

सावन महीने को भगवान शिव की भक्ति का पवित्र महीना माना जाता है। इस साल सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस दौरान सभी सोमवारों के साथ ही सावन शिवरात्रि का भी बहुत महत्व है.....

नोएडा : सावन महीने को भगवान शिव की भक्ति का पवित्र महीना माना जाता है। इस साल सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस दौरान सभी सोमवारों के साथ ही सावन शिवरात्रि का भी बहुत महत्व है। देश के अलग-अलग कोने में कांवड़ यात्रा का दौर जारी है। सावन माह की यह पवित्र यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। 

पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद 
सावन शिवरात्रि के खास अवसर पर मंदिरों में भीड़ और कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक बाधित रहने के कारण स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानी से दूर रखने के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में नोएडा के भी स्कूलों में 23 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन पहली से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी स्कूल व सरकारी कार्यालय और न्यायालय में अवकाश से संबंधित पत्र जारी किया है।

ऑनलाइन संचालित होंगी कक्षाएं  
प्रशासन के आदेशों के अनुसार, नोएडा के सभी स्कूलों में 23 जुलाई को केवल ऑनलाइन क्लासेस संचालित करने की परमिशन दी गई है। यह नियम केवल एक दिन के लिए मान्य है। 24 जुलाई से सभी स्कूल नियमित रूप से संचालित किये जाएंगे। इसे लेकर प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी स्कूल ने नियमों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।

कांवड़ यात्रा के चलते कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल?
नोटिस के अनुसार, कांवड़ यात्रा के कारण नोएडा, गाजियाबाद, इसके अलावा मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली और बदायूं के स्कूल भी 16 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे। मेरठ में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के कारण सभी स्कूल बंद हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!