हिंदुस्तान किसी के बाप की जागीर नहीं: सपा सांसद

Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Jan, 2020 10:47 AM

hindustan is not the property of anyone s father sp mp

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में जनपद संभल में शुक्रवार मुस्लिम महिलाओं ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कानून के विरोध में मुस्लिम महिलाएं एक शादी घर के परिसर में धरने पर बैठ...

संभल: नागरिक संशोधन कानून के विरोध में जनपद संभल में शुक्रवार मुस्लिम महिलाओं ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कानून के विरोध में मुस्लिम महिलाएं एक शादी घर के परिसर में धरने पर बैठ गई। धरने का नेतृत्व करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीक उर रहमान बकने अनिश्चितकालीन तक धरना प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया है। इसी के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर धरना स्थल पर ही झंडा फहराने का भी ऐलान किया गया है। जिसके बाद डॉ बर्क़ मुस्लिम महिलाओं के धरना प्रदर्शन वाली स्थल को अब संभल शाहीन बाग का नाम भी दे दिया है।
PunjabKesari
बता दें कि नागरिक संशोधन कानून के विरोध में जहां एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम महिलाएं दिन-रात धरना देकर प्रदर्शन कर रही हैं वहीं अब संभल में भी मुस्लिम महिलाएं नागरिक संशोधन कानून के विरोध में धरने पर बैठ गई है और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।  संभल के नखासा थाना इलाके में हसन पैलेस में मुस्लिम महिलाएं काफी तादाद में इकट्ठा हुई और उसके बाद वहीं पर नागरिक संशोधन कानून के विरोध में धरने पर बैठ गई।
PunjabKesari
मुस्लिम महिलाओं ने गाया राष्ट्रगान
महिलाओं ने नागरिक संशोधन कानून के विरोध में विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो धरने का नेतृत्व करने के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क भी धरना स्थल पर पहुंचे। जहां मुस्लिम महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क की मौजूदगी में हमें चाहिए आजादी, सीएए से आजादी एनआरसी से आजादी हम लेकर रहेंगे आजादी जैसे नारे लगाए। जिसके बाद महिलाओं ने धरना स्थल पर ही राष्ट्रगान गाया और  इसी के साथ सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत भी गाया गया। जिसके बाद इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद जय भारत के नारे धरना स्थल पर गूंजे। जिसके बाद सपा सांसद डॉ शफीक उर रहमान वर्क ने मुस्लिम महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया और कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक इसी तरह से यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
PunjabKesari
जिसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीक उर रहमान बर्क ने संभल की मुस्लिम महिलाओं के विरोध प्रदर्शन वाली जगह को भी दिल्ली के विरोध प्रदर्शन वाली जगह शाहीन बाग की तर्ज पर संभल के धरना स्थल को संभल शाहीन बाग का नाम दे दिया। वर्क ने कहा कि 26 जनवरी के दिन हमारे देश का संविधान लागू किया गया था और हम उसी 26 जनवरी के दिन संभल में धरना स्थल पर भी झंडा लहराएंगे इसलिए लोगों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा तादाद में झंडा फहराने के लिए संभल शाहीन बाग धरना स्थल पर पहुंचे।

26 जनवरी के दिन धरना स्थल पर फहराएंगे झंडा
नागरिक संशोधन कानून के विरोध में शुरू हुए मुस्लिम महिलाओं के अनिश्चितकालीन तक धरना प्रदर्शन का ऐलान करने के बाद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क ने महिलाओं के  धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी के दिन ही भारतीय संविधान को लागू किया गया था। इस बार हम लोकतंत्र को बचाने के लिए 26 जनवरी के दिन इसी धरना स्थल पर झंडा फहराएंगे जिसमें सभी मुस्लिम महिलाएं मौजूद रहेंगी जिससे कि साबित हो जाए कि हम ही हिंदुस्तान के सच्चे शेर हैं।

बर्क़ ने मोहन भागवत के बयान पर किया पलटवार
जिसके बाद सपा सांसद डॉ शफीक उर रहमान बर्क़ ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा हिंदुस्तान में पैदा होने वाले हर नागरिक के हिन्दू होने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह से कहना गलत है वह नागरिक हिंदू नहीं हिंदुस्तानी तो हो सकता है। जो जिस मजहब को मानने वाला है वह उसी मजहब का कहलाएगा। इसलिए अब हम 26 जनवरी यानि जिस दिन संविधान बना था उसी दिन झंडा लहरा कर दिखाएंगे कि हिंदुस्तान किसी के बाप की जागीर नहीं है बल्कि हिंदुस्तान सभी का है। 26 जनवरी के दिन हम इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर बताएंगे कि यह हिंदुस्तान हमारा है और हम हिंदुस्तान के हैं लेकिन हम इस हिंदुस्तान को बर्बाद नहीं होने देंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!