गोरखपुर में पले बढ़े है हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, पूर्वांचल में खुशी की लहर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Feb, 2023 04:55 PM

himachal governor shiv pratap shukla grew up in

गोरखपुर जिले के मूल निवासी और पूर्वांचल के कद्दावर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता पंडित शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने पर गोरखपुर समेत समूचे पूर्वांचल में खुशी...

देवरिया: गोरखपुर जिले के मूल निवासी और पूर्वांचल के कद्दावर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता पंडित शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने पर गोरखपुर समेत समूचे पूर्वांचल में खुशी की लहर फैल गई। शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्थान लेंगे। गोरखपुर जिले के मूल निवासी शुक्ला 2014-19 तक रही मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं। उनका जन्म एक अप्रैल 1952 को गोरखपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर रूद्रपुर(खजनी) में हुआ। इनके पिता का नाम स्व. रमाशंकर शुक्ला था और माता का नाम स्व. पार्वती देवी है।
PunjabKesari
शुक्ला ने गोरखपुर विश्व विद्यालय से बीए, एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। उनके तीन बच्चे हैं। मौजूदा समय में वे राज्यसभा से सांसद हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ने के बाद छात्र राजनीति शुरू की थी और गोरखपुर विश्व विद्यालय से छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे। वर्ष 1989 में उत्तर प्रदेश में वह विधानसभा चुनाव लड़े थे। वह चार बार विधायक रहे।
PunjabKesari
इस दौरान वह उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे। वर्ष 1989, 1991,1993 और 1996 में विधानसभा सदस्य चुने गए थे। मौजूदा समय में राज्य सभा सदस्य हैं। शुक्ला के राज्यपाल बनाये जाने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव रूद्रपुर के साथ देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!