हिजाब विवाद: प्रियंका के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, कहा- मेंटल हॉस्पिटल में अपना इलाज कराएं?

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Feb, 2022 01:22 PM

hijab controversy the saints of ayodhya furious over priyanka s statemen

कर्नाटक में उठे हिजाब विवाद ने यूपी में भी एंट्री कर ली है। हिजाब विवाद पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी थी। इस पर अयोध्या के संतों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आलोचना की है। प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान ...

अयोध्‍या: कर्नाटक में उठे हिजाब विवाद ने यूपी में भी एंट्री कर ली है। हिजाब विवाद पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी थी। इस पर अयोध्या के संतों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आलोचना की है। प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान दुर्भाग्‍यपूर्ण है। संतों ने कहा कि धार्मिक उन्‍माद फैलाकर पूरे देश में एक माहौल बनाया जा रहा है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है। अयोध्‍या के संत समाज ने प्रियंका गांधी पर राजनीतिक रोटी सेकने का अरोप लगाते हुए कहा कि उन्‍हें मेंटल हॉस्पिटल में जाकर इलाज कराना चाहिए।

संतों ने कहा कि कांग्रेस भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का काम कर रही है। संत समाज ने कहा कि कांग्रेस का स्तर इतना गिर गया है कि वह लड़कियों को बिकनी पहन कर विद्यालय के जाने की बात कर रही है। संतों ने कहा कि बच्‍चों के साथ हिन्‍दू-मुसलमान नहीं किया जा सकता है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि हिजाब प्रकरण पर प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्‍कर्ट या बिकनी का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन विद्या के मंदिर में जिस प्रकार से लोग राजनीति कर रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां पर हिजाब का इस प्रकार से बवाल और विवाद करना ही नहीं चाहिए।

उन्होंने शिक्षा के मंदिर में संवैधानिक तरीकों और नियमों का पालन हर बच्‍चे को करना चाहिए। वहां कोई धार्मिक उन्माद फैलाकर जिस प्रकार से पूरे देश में एक माहौल खड़ा किया जा रहा है, इससे सावधान होने की जरूरत है। महंत राजू दास ने आगे कहा, ‘प्रियंका गांधी आप राजनीति मत करिए। आप राजनीतिक रोटी मत सेकिए। जब उत्तर प्रदेश का चुनाव आया तब आपने तिलक लगा ली और सूट में आ गईं। आप बच्‍चों को बरगलाना छोड़ दें।

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि विद्यालय में बच्‍चों को तय यूनिफॉर्म पहन कर ही जाना चाहिए। फिर चाहे वह किसी भी धर्म या मजहब का क्‍यों न हो। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे। परमहंस आचार्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का काम कर रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान घोर निंदनीय है। उन्‍होंने सवाल किया कि क्या बच्चियां विद्यालय में पढ़ने के लिए बिकिनी पहनकर जाएंगी? उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का स्‍तर कितना गिर गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को मेंटल हॉस्पिटल में जाकर इलाज लेना चाहिए। तपस्‍वी छावनी के संत ने कहा कि बच्चों के साथ हिंदू-मुसलमान नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी की भारतीय संस्कृति विरोधी विचारधारा है, जिसका हम साधु-संत घोर निंदा करते हैं। 

प्रियंका गांधी ने दिया ये बयान 
बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि बिकनी हो या फिर घूंघट या फिर जींस या हिजाब…महिलाओं को अधिकार है कि वे जो पहनना चाहें पहनें। कांग्रेस महासचिव ने अयोध्‍या में भी बिकनी को लेकर बयान दिया था। महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है, जो कि उनको संविधान से मिला है। ट्वीट के आखिर में प्रियंका ने अपने कैंपेन का हैशटैग 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' भी लगाया है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब। यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है। यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!