बदायूं में सवा लाख की अफीम संग चार तस्कर गिरफ्तार

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Sep, 2020 09:18 PM

four smugglers arrested with opium worth 1 25 lakh in badaun

उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 900 ग्राम अफीम बरामद कर ली है। जिसकी कीमत करीब एक लाख ...

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 900 ग्राम अफीम बरामद कर ली है। जिसकी कीमत करीब एक लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कारर्वाई करते हुए कादरी गेट के पास ग्राउण्ड से चार मादक पदार्थ तस्कर धरमबीर,हरीश, सत्यपाल और यशवीर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 900 ग्राम अफीम बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!