यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, 65 लाख टन खरीद का लक्ष्य; किसानों को मिलेगा बढ़ा MSP

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Oct, 2026 07:14 PM

paddy procurement to begin in up from november 1 target set at 6 5 million tonn

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत पूर्वी क्षेत्र के साथ लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी।  राज्य सरकार के बयान के मुताबिक अगले साल 28 फरवरी तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत 65 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत पूर्वी क्षेत्र के साथ लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी।  राज्य सरकार के बयान के मुताबिक अगले साल 28 फरवरी तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत 65 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष राज्य में 62 लाख टन धान की खरीद हुई थी।

PunjabKesari

बयान के मुताबिक केंद्र सरकार ने इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर सामान्य किस्म के लिए 2,441 रुपये और ग्रेड-ए के लिए 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।  अधिकारियों ने बताया कि धान खरीद के लिए आठ एजेंसियों के माध्यम से 4500 खरीद केंद्र खोले गये हैं और इनमें से शुक्रवार तक 4195 केंद्र शुरू हो चुके थे। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने मौसम को देखते हुए केंद्रों पर छाया, पेयजल और बैठने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया है। 

बयान के अनुसार, किसानों को धान खरीद के 48 घंटे के भीतर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा, और साथ ही उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने के लिए खरीद प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। बयान के मुताबिक, किसान खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट या यूपी किसान मित्र के माध्यम से पंजीकरण और नवीनीकरण करा सकते हैं और अब तक 38 हजार से अधिक किसान इस खरीद के लिये पंजीकरण करा चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!