जेल से बाहर आते ही आजम खां पर ED का शिकंजा, रिहाई के तुरंत बाद गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Oct, 2026 08:16 PM

ed tightens its grip on azam khan as he steps out of jail arrested immediately

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जेल से 'रिहाई' के आदेश के बाद उन्हें ED ने हिरासत में लिया है। इस दौरान ईडी के अधिकारी और  CRPF के जवान मौके पर मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें पीएमएलए...

रामपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जेल से 'रिहाई' के आदेश के बाद उन्हें ED ने हिरासत में लिया है। इस दौरान ईडी के अधिकारी और  CRPF के जवान मौके पर मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें पीएमएलए के तहत गिरफ्तार कर सकती है। 

आप को बता दें कि 13 अक्टूबर को, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में रामपुर जेल में खान से पूछताछ की थी। यह जांच निजी ठेकेदारों के जरिए सरकारी अनुबंध के फंड को कथित तौर पर दूसरी जगह लगाने और फिर उसका इस्तेमाल ट्रस्ट तथा यूनिवर्सिटी से जुड़ी संपत्तियां बनाने में किए जाने से संबंधित है।

 

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी अधिकारियों के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर सदर से 10 बार विधायक रहे और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान जालसाजी के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद, वे पिछले साल नवंबर से रामपुर जिला जेल में बंद हैं। हालांकि कोर्ट ने पैन कार्ड बनवाने के मामले में  इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से आजम और अब्दुल्ला को मिली सात-सात साल की सजा निलंबित कर दी है। सांसद/विधायक अदालतों ने दोनों की रिहाई के आदेश जारी कर दिये हैं, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में उन्हें आज हिरासत में लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!