कानपुर में एक साथ चार दोस्तों की संदिग्ध मौत, गांव से गए थे कमाने, मौत की असली वजह जानने में जुटी पुलिस

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Nov, 2025 02:19 PM

four friends died under suspicious circumstances in kanpur

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में चार युवकों की संदिग्ध मौत हो गई। कमरा अंदर से बंद था और भीतर एक तसले में जलता हुआ कोयला मिला है। आशंका है कि सभी की मौत कार्बन...

कानपुर (प्रांजुल मिश्रा ): उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में चार युवकों की संदिग्ध मौत हो गई। कमरा अंदर से बंद था और भीतर एक तसले में जलता हुआ कोयला मिला है। आशंका है कि सभी की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कानपुर के डी-58, साइड नंबर-2, इंडस्ट्रियल एरिया थाना पनकी स्थित एक ऑयल सीड्स कंपनी में सुबह एक कमरे में चार युवक मृत मिले। कमरा अंदर से बंद था और अंदर एक तसले में जलता हुआ कोयला मिला है। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टय आशंका है कि कोयले से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण चारों की दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह साफ होगी।

मृतकों की पहचान
1-अमित वर्मा (32) पुत्र अयोध्या वर्मा
2-संजू सिंह (22) पुत्र फतेह बहादुर सिंह
3-राहुल सिंह (23) पुत्र लाखन सिंह
4-दौड़ अंसारी (28) पुत्र आसीन अंसारी

पुलिस ने बताया चारों मूल रूप से ग्राम तौकलपुर, पोस्ट मुसहरी, थाना तरकुलवा, जिला देवरिया के निवासी बताए जा रहे हैं और कंपनी परिसर में ही सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं कि कमरे में कोयला क्यों जलाया गया था और रात में क्या परिस्थितियां बनीं। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मृतकों के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!