हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्तानी की कोरोना से मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Jul, 2020 07:11 PM

former district head of hindu yuva vahini ajju hindustani dies from corona

उत्तर प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आज बस्ती जनपद के हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्तानी की कोरोना से मौत हो गई है।

बस्ती: उत्तर प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आज बस्ती जनपद के हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्तानी की कोरोना से मौत हो गई है। मौत की खबर सुनतेे ही जिले के हिन्दू संगठन में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।

बता दें कि हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष 20 जुलाई को कोरोना पॉजि़टिव पाये गए थे। इसके बाद उन्हे संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में भर्ती करया गया था। जहां पर इलाज के दौरान 46 वर्षीय अज्जू हिंदुस्थानी की मौत हो गई।

गौरतलब है कि अज्जू हिन्दुस्तानी को स्व.विष्णु दत्त ओझा ने हिन्दू युवा वाहिनी से जोड़ा था। अपनी ईमानदारी एवं कुशल नेतृत्व की क्षमता के बल पर इन्हों ने बस्ती जनपद मेें संगठन को काफी मजबूत बनाया था। बताया जा रहा है कि योगी अदित्यनाथ के चहेते में से अज़्ज़ु हिंदुस्तानी एक थे। वहीं संगठन के लोगों ने बताया कि असमय निधन उनके परिवार के साथ ही संगठन की भी बड़ी क्षति हुई है।भजपा सहित तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं ने मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!