BSP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष RS कुशवाहा और कादिर राणा सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Oct, 2021 03:38 PM

उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही पार्टी बदलने का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में पूर्व बसपा सांसद कादिर राना पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी कार्यालय पर अखिलेश ने उन्हे सदस्यता दिलाई है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही पार्टी बदलने का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में पूर्व बसपा सांसद कादिर राणा और पूर्व प्रदेशअध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी कार्यालय पर अखिलेश ने उन्हे सदस्यता दिलाई है। इसी क्रम में अखिलेश यादव  की उपस्थिति में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। 

बता दें कि आरएस कुशवाहा  बहुजन सामाज पार्टी  में कई बड़े पदो पर रह चुके है  वह 2019 में देवरिया के सलेमपुर लोकसभा के प्रत्याशी थे। 2009 में बहुजन समाज पार्टी से सांसद रहे मुजफ्फरनगर के कादिर राणा ने पहले समजावादी पार्टी में थे परंतु वह समजावादी पार्टी में शामिल हो गए थे। वह एक फिर समजावादी पार्टी में शमिल हो गए है। इस दौरान अखिलेश ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला करते हुए कहा कि सीएम से बड़ा कोई झूठ नहीं बोल सकता है। आज यूपी में बिजली संकट पैदा गया है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी सरकार ने जो बिजली प्लांट बनाए थे अगर आज वे चालू होते तो शायद उत्तर प्रदेश में न इतनी बिजली महंगी होती न होती।

उन्होंने ओबीसी जनगणना पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार इनकी जनगणना नहीं कराना चाहती है। जनगणना हो जाएगी तो अपने हक आवाज उठाने लगेंगे।  इस लिए उनकी मांग को सरकार दबा रही है। उन्होंने योगी पर तंज कसते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जिस हेलीकॉप्टर से उड़ते है। वह  भी मजावादी पार्टी ने खरीदा है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से परेशान हो चुकी है।  जनता ने मन बना लिया है 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!