प्रयागराज में एक बार फिर बाढ़ का खतरा! गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी, फाफामऊ में 4 और छतनाग में 28 सेमी बढ़ा पानी, नैनी में यमुना 22 सेमी ऊपर

Edited By Mamta Yadav,Updated: 06 Sep, 2025 01:40 AM

flood threat in prayagraj once again water level of ganga yamuna rises

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है यहां गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है यहां गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में जहां गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर चार सेंटीमीटर और छतनाग में 28 सेंटीमीटर बढ़ा तो वहीं यमुना नदी का नैनी में जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़ा है। फिलहाल अभी गंगा के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी है, जबकि यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे बह रही हैं। जिस रफ्तार से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी आपदा तंत्र को अलर्ट कर दिया है, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और जल पुलिस को तैयार रहने को कहा गया है। गंगा और यमुना नदियों के बढ़ते जल स्तर की सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!