गंगा में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूबे: चार को बचाया, 10 साल की बच्ची की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Sep, 2026 06:24 PM

five children drowned while bathing in the ganges four were rescued while a 10

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गये जिसमें से चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि एक बच्ची की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाली बच्ची की पहचान...

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गये जिसमें से चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि एक बच्ची की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाली बच्ची की पहचान नेहा (10) के तौर पर हुयी है और वह जिले के बाबू का पुरवा गांव की रहने वाली थी।

उन्होंने बताया कि कि यह हादसा थाना क्षेत्र के तरसौरा गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को हुआ। उन्होंने बताया कि बाबू का पुरवा गांव के रहने वाले बच्चे बृहस्पतिवार की सुबह लगभग नौ बजे तरसौरा घाट पर गंगा में नहाने गए थे । उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान पांचो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे ।

उन्होंने बताया कि बच्चों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने तुरंत गंगा नदी में कूद कर चार बच्चों को बचा लिया लेकिन नेहा को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने बताया कि मछुआरों ने नदी में काफी देर तलाश करने के बाद नेहा का शव बरामद किया पुलिस क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची ।पुलिस ने नेहा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

-

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!