Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Sep, 2026 02:46 PM

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजू यादव ने वाराणसी नगर क्षेत्र की सीवर लाइनों में बालू, पत्थर, लकड़ी का बुरादा और अन्य सामग्री पाए जाने के मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की है। यादव ने मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शहर के...
Varanasi News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजू यादव ने वाराणसी नगर क्षेत्र की सीवर लाइनों में बालू, पत्थर, लकड़ी का बुरादा और अन्य सामग्री पाए जाने के मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की है। यादव ने मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान भारी मात्रा में बालू की बोरियां, पत्थर, लकड़ी का बुरादा और अन्य अवरोधक सामग्री मिलना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि सीवर में सामग्री कब, किसके द्वारा और किस उद्देश्य से डाली गई।
ये भी पढ़ें:- अजब-गजब चोरी: रूठी बीवी तो मनाने के लिए चुराई कार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर झाड़ रहा था रोब
संबंधित क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज तुरंत सुरक्षित कर उनकी जांच कराने तथा नगर निगम, जलकल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और संबंधित ठेकेदारों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। उन्होंने सीवर लाइनों की सफाई एवं रखरखाव में संभावित लापरवाही, भ्रष्टाचार या मिलीभगत की जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करने और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। यादव ने कहा कि शहर की प्रमुख सीवर लाइनों की तकनीकी एवं भौतिक जांच कर स्थाई सुधार की कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनहित में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगी।