अजब-गजब चोरी: रूठी बीवी तो मनाने के लिए चुराई कार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर झाड़ रहा था रोब

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Sep, 2026 02:05 PM

noida news he stole a car to appease his angry wife

दिल्ली से सटे नोएडा में एक पति ने अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए जो रास्ता चुना, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। पत्नी से चल रहे विवाद को खत्म करने और उसे प्रभावित करने के लिए 22 साल के एक सिरफिरे युवक ने सेक्टर-18 की पार्किंग से एक ब्रैंड न्यू...

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा में एक पति ने अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए जो रास्ता चुना, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। पत्नी से चल रहे विवाद को खत्म करने और उसे प्रभावित करने के लिए 22 साल के एक सिरफिरे युवक ने सेक्टर-18 की पार्किंग से एक ब्रैंड न्यू कार ही चुरा ली। इसके बाद वह चोरी की गाड़ी लेकर सीधे एटा में अपनी पत्नी के पास पहुंचा और शान झाड़ते हुए कहा कि तुम्हारे लिए नई कार खरीद ली है। हालांकि, उसका यह फर्जी रोब ज्यादा दिन नहीं चल सका और पुलिस ने उसे फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ धर दबोचा।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह अजब-गजब वाकया 12 सितंबर का है। गाजियाबाद की रहने वाली एक टैटू आर्टिस्ट युवती नोएडा के सेक्टर-18 में इंटरव्यू देने आई थी। उसने अपनी हुंडई एक्सटर कार पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह इंटरव्यू देकर बाहर लौटी तो पार्किंग से कार गायब थी। युवती ने तुरंत सेक्टर-20 थाने में गाड़ी चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:- 'पंडाल सजाकर चाय पीने निकले थे 9 दोस्त'... पेड़ से टकराई बेकाबू कार, 3 की दर्दनाक मौ/त

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से आरोपी अरुण (22) को डीएलएफ मॉल के पास अट्टापीर रोड से गिरफ्तार किया, तो पूछताछ में उसने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। एटा के बागवाला का रहने वाला अरुण नोएडा में ड्राइवरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा चल रहा था और वह उसे खुश करके घर बसाना चाहता था। पत्नी को इंप्रेस करने के लिए ही उसने पार्किंग से मौका पाकर कार उड़ाई और सीधे एटा पहुंच गया।

जब अरुण को पता चला कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश तेज कर दी है, तो वह डर के मारे अपना मोबाइल बंद करके कन्नौज में अपनी बहन के घर छिप गया। उसने कार पर फर्जी नंबर प्लेट (UP16C0007TC/02) लगा दी थी, जबकि असली नंबर प्लेट (UP14GB1456) गाड़ी की डिग्गी में छिपा रखी थी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!