'पंडाल सजाकर चाय पीने निकले थे 9 दोस्त'... पेड़ से टकराई बेकाबू कार, 3 की दर्दनाक मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Sep, 2026 12:53 PM

car crashes into tree in azamgarh 3 no more 6 critically injured

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराने से उसमे सवार 3 किशोरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार...

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराने से उसमे सवार 3 किशोरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में 16 से 17 वर्ष की उम्र के 9 किशोर सवार थे। सभी फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की देर रात तक सजावट का काम करने के बाद तड़के चाय पीने के लिए सरायमीर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:- 'पुलिस ने कहा मार दो, तो मार दिया'... प्रधान के बेटे की बेरहमी से ह/त्या, आरोपी का दावा वायरल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए ताहिर अस्पताल पहुंचाया गया।  हादसे में 17 वर्षीय सत्यम मोदनवाल पुत्र नाटे मोदनवाल, 17 वर्षीय निखिल मद्धेशिया पुत्र राम फेर और लकी सोनकर पुत्र अखिल सोनकर की मौत हो गई। वहीं घायलों में सक्षम बरनवाल और अंश सोनकर समेत 6 लोग शामिल हैं। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!