बाराबंकी में भीषण हादसा: डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 31 Mar, 2022 10:19 AM

fierce accident in barabanki high speed car rammed into

यूपी के बाराबंकी में बुधवार देर रात हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार डंपर में जा घुसी। इस हादसे में कार में बैठे जिनमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में बुधवार देर रात हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार डंपर में जा घुसी। इस हादसे में कार में बैठे जिनमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे गंभीर घायल ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
PunjabKesari
यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में स्थित हाथी का पुरवा गांव के समीप हुआ। यहां एक डंपर मिट्टी लादकर हाईवे पर मुड़ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार इस डंपर में जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया और चौथे गंभीर घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!