Edited By Ramkesh,Updated: 03 Sep, 2026 07:43 PM

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार दोपहर खेत में लगी फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए मशीन लगाने के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार दोपहर खेत में लगी फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए मशीन लगाने के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा ने बताया कि कांट थाना क्षेत्र के इंदेपुर गांव निवासी श्यामा चरण वर्मा (65) अपने बेटे सुमित वर्मा (28) के साथ खेत में लगी बाजरे की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगाने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान पास में लगे बिजली के खंभे से आए करंट से दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
ये भी पढ़ें:- ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 30 हजार बोतल कोडीन सिरप, STF ने 4 को दबोचा