प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से धान बेचने को लेकर किसान परेशान: सपा

Edited By Umakant yadav,Updated: 22 Nov, 2020 01:10 PM

farmers upset over selling paddy due to wrong policies of up government sp

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मन्त्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर में धान क्रय केन्द्र ठीक से काम नहीं कर रहे हैं जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। किसान मजबूर होकर धान को औने-पौने...

बस्ती: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मन्त्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर में धान क्रय केन्द्र ठीक से काम नहीं कर रहे हैं जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। किसान मजबूर होकर धान को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर है।

रविवार को चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर के किसान महंगाई से तो जूझ ही रहे हैं, धान बेचने के लिए भी परेशान है। धान क्रय केन्द्र पूरे प्रदेश में निष्क्रिय हैं। कहीं बोरी नहीं तो कही आदमी नहीं की समस्या आ रही है। प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य नहीं कर रही है ऐसे में किसानों को मजबूरन औने-पौने दामों पर धान को बेचना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर मे कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। सुधार के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। गन्ना किसानों को समय से भुगतान नहीं मिल रहा है। कोरोना काल में उधर लॉकडाउन से लोग परेशान थे इधर धान के सही मूल्य न मिलने पर परेशान हैं। सहकारी समितियां गिने चुने लोगों की धान की खरीद कर रही है।

सपा-प्रसपा पर एक सवाल का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन जो निर्णय लेगी हम लोग उसी पर कार्य करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!