इमोशनल दांव! मंच पर रोती हुई नजर आई गायत्री प्रजापति की बेटी, कहा- मेरी मां को जिताएं...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Feb, 2022 03:04 PM

emotional bets gayatri prajapati s daughter was seen crying

यूपी की अमेठी में इमोशनल चुनाव प्रचार देखने को मिला है। यहां पूर्वमंत्री गायत्री प्रजापति की बेटी चुनावी मंच पर रोती हुई देखी गई। उसने हाथ जोड़कर लोगों से कहा एक-एक वोट देकर मेरी मां को जिताएं और मेरे पिता को वापस लाए...

अमेठी: यूपी की अमेठी में इमोशनल चुनाव प्रचार देखने को मिला है। यहां पूर्वमंत्री गायत्री प्रजापति की बेटी चुनावी मंच पर रोती हुई देखी गई। उसने हाथ जोड़कर लोगों से कहा एक-एक वोट देकर मेरी मां को जिताएं और मेरे पिता को वापस लाए। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी को अमेठी से सपा उम्मीदवार घोषित किया है।
PunjabKesari
बता दें कि गायत्री रेप के मामले में जेल में है। ऐसे में महाराजी बेटियों के साथ स्वयं डोर टू डोर कैंपेन कर रहीं हैं, वही उनका पुत्र अनुराग भी मां के लिए जमीन बनाने में जुटा है। गायत्री की बेटी ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार बहुत खराब है, साथ ही कहा कि आप सब सोचिए मेरे पिता आप सबको कंबल देते थे। अब सोचिए मेरे पिता ठंड में वहां कैसे रहते होंगे। हम सब मिल नहीं पाते। यह सरकार बहुत खराब है।

वहीं महाराजी ने कहा कि हमारा मुद्दा यह है कि हम जनता के बीच में जा रहे हैं और जनता से न्याय मांग रहे हैं। जनता हमारे साथ है और हमको पूरा भरोसा है जनता हमको जिताएगी। उन्होंने अपने पति को क्लीन चिट देते हुए कहा कि उन्हें फंसाया गया है ऐसा कुछ है नहीं। आप को बताते चले की पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति 2017 में चित्रकूट की महिला द्वारा लखनऊ में दर्ज कराए गए रेप के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को कोर्ट ने 12 नवंबर को आजीवन कारावास की सजा सुना दिया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद मुकदमा दर्ज हुआ था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!