दहेज प्रताड़ना: दहेज न मिलने पर पति ने बोला- तलाक, तलाक, तलाक... फिर पत्नी को घर से निकाला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Aug, 2022 05:18 PM

dowry harassment husband said for not getting dowry divorce divorce divorce

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश की सरकार ने भले ही दहेज के लिए सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन कुछ लोग कानून को ताक पर रख धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले से आया है।

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश की सरकार ने भले ही दहेज के लिए सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन कुछ लोग कानून को ताक पर रख धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले से आया है। यहां पति ने दहेज न मिलने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने जेवर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

ताजा मामला जिले के नगला शरीफ के एक गांव का है। यहां एक महिला की शादी रमीज राजा नाम के शख्स से हुई थी। वह शख्स हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद महिला को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे और उसके साथ मारपीट भी करने लगे। महिला के पिता काफी गरीब थे। गरीब अवस्था में वह दहेज की मांग को पूरा नहीं कर सकते थे।

फिर एक दिन दहेज न मिलने पर महिला को उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। वहीं, महिला की तहरीर पर आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में ससुराल के कई लोगों का नाम भी लिखवाया गया है जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!