मां कालरात्रि की पूजा के बाद बोले सीएम योगी, ‘2017 से पहले माफिया और दंगाइयों का था आतंक’

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Oct, 2026 06:26 PM

after worshipping goddess kaalratri cm yogi remarked  before 2017 there was a

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। इस अवसर के महत्व को बताते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। इस अवसर के महत्व को बताते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली माँ कालरात्रि का दिव्य स्वरूप हमें संदेश देता है कि अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधार है।

पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में रक्तबीज रूपी माफिया, दंगाइयों और अपराधियों के आतंक से उत्पन्न भय एवं अराजकता के अंधकार/वातावरण ने बहन-बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा व स्वावलंबन की राह में गंभीर बाधाएं खड़ी कर दी थीं। उन्होंने लिखा, "इसके विपरीत, पिछले साढ़े नौ वर्षों में डबल इंजन सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति ने इन राक्षसी शक्तियों को दबाया है और राज्य में कानून का शासन तथा भयमुक्त माहौल स्थापित किया है।" उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पुलिस के प्रतिक्रिया देने का समय 2016 में 65 मिनट की तुलना में घटकर सिर्फ पांच मिनट रह जाना, राज्य में कानून-व्यवस्था लागू करने में तेजी और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। 

आदित्यनाथ ने कहा, "सुरक्षा के इसी भरोसे से प्रोत्साहित होकर महिलाएं अब रात की शिफ्ट में भी बिना किसी डर के काम कर रही हैं। महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक होना इस बात का प्रमाण है कि राज्य की महिलाएं आर्थिक शक्ति बनकर उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को गति दे रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!