Diwali Bank Holidays: दीपावली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? बैंकिंग से पहले जान लें राज्यवार पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Edited By Mamta Yadav,Updated: 18 Oct, 2025 04:36 PM

diwali bank holidays how many days will banks be closed for diwali

Diwali Bank Holidays:दीपावली का पर्व नजदीक है और देशभर में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जहां एक ओर घरों और बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि त्योहारों के दौरान बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? भारतीय...

Diwali Bank Holidays: दीपावली का पर्व नजदीक है और देशभर में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जहां एक ओर घरों और बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि त्योहारों के दौरान बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, दीवाली सप्ताह में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं पूरी जानकारी राज्यवार और तारीखों के हिसाब से।

दीपावली पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक? Diwali Bank Holidays
19 अक्टूबर 2025 – रविवार... 
पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर 2025 – नरक चतुर्दशी / काली पूजा... बैंक बंद: दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश समेत अधिकांश राज्यों में।
बैंक खुले: महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और बिहार में बैंक खुले रहेंगे।

21 अक्टूबर 2025 – दिवाली / लक्ष्मी पूजन
बैंक बंद:
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में। यह दिन मुख्य दीपावली का है, जब लक्ष्मी पूजन होता है।

22 अक्टूबर 2025 – बलिप्रतिपदा / विक्रम संवत नववर्ष
बैंक बंद: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में।

23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती
बैंक बंद:
गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में।
त्योहार: भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा, निंगोल चकौबा आदि।

सिक्किम में रहेगा सबसे लंबा बैंक अवकाश /Diwali Bank Holidays
सिक्किम में 21 से 23 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यहां इन सभी तिथियों पर विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं।

अक्टूबर में कुल 21 बैंक हॉलिडे/ Diwali Bank Holidays
4 रविवार + 2 शनिवार = 6 छुट्टियाँ
स्थानीय पर्वों के चलते = 15 छुट्टियाँ (राज्यवार)
कुल छुट्टियाँ: 21 दिन (राज्यवार गणना के अनुसार)
ध्यान दें कि ये छुट्टियाँ सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होतीं। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा जरूरी कार्य करना है, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

बैंक की छुट्टी में कोई जरूरी काम हो तो क्या करें?Diwali Bank Holidays
त्योहारों या खास मौकों पर देशभर में बैंकों की छुट्टियां होती हैं। लेकिन ये छुट्टियां हर जगह एक जैसी नहीं होतीं, कुछ शहरों में बैंक बंद रहते हैं, तो कुछ में खुले रहते हैं। ऐसे में अगर आपको चेक जमा करना है या किसी ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टी के दिन ये काम नहीं हो पाएंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी/  Diwali Bank Holidays
बैंक हॉलिडे के दिन घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक की छुट्टी का मतलब ये नहीं कि आपकी सारी बैंकिंग रुक जाएगी। आजकल ज्यादातर काम आप मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग से घर बैठे कर सकते हैं। IMPS, NEFT, RTGS जैसी ऑनलाइन सेवाएं चालू रहती हैं। UPI से पेमेंट, ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसे काम बिना रुकावट होते रहते हैं। ATM से पैसे निकालना, बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट लेना भी संभव होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!