भाजपा MLA का विवादित बयान, कहा- लॉकडाउन की अनदेखी करने वाले आतंकियों को गोली मारे पुलिस
Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Mar, 2020 05:01 PM

खतरनाक कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। वहीं कुछ लोग लॉकडाउन को लेकर मजाक बना रखे हैं और इसकी अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश गाजियाबाद...
गाजियाबादः खतरनाक कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। वहीं कुछ लोग लॉकडाउन को लेकर मजाक बना रखे हैं और इसकी अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लॉकडाउन की अनदेखी कर बाहर निकलने वालों की टांगें तोड़ने और गोली मारने की बात कहकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अनदेखी करने वाले देशद्रोही हैं।
लॉकडाउन की अनदेखी करने वाले 'आतंकी' से कम नहीं
बता दें कि गुर्जर ने कहा कि लॉकडाउन की अनदेखी करने वाले किसी आतंकवादी से कम नहीं है। लोनी में बिना पुलिस को सूचित और अनुमति लिए यदि कोई बाहर निकले तो पुलिस को ऐसे देशद्रोही की टांग तोड़ देनी चाहिए। अगर तब भी न माने तो उनके टांग में गोली मार दी जाए। ये लोग भी देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि आज सब्जी मंडी सहित कई इलाकों में बहुत भीड़ बिना वजह इकठ्ठा हुई जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन की घोषणा के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की है।
गोली मारने वाले हर जवान को देंगे 5100 रुपये का नकद पुरस्कार
उन्होंने कहा कि लोनी की जनसंख्या 16 लाख है। ऐसे में लोग भीड़ जुटाएंगे और कोई भी संक्रमित हुआ तो स्थिति गंभीर होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग इसे मजाक समझ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि मैं दोबारा कहता हूं कि पुलिस इनके साथ सख्ती से निपटे और गोली मारने का काम करे। गोली मारने वाले हर जवान को 5100 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा व सरकार को भी उसकी प्रोन्नति के लिये पत्र लिखा जायेगा।
मस्जिदों में इकठ्ठा होने वालों को दी चेतावनी
BJP विधायक ने मस्जिदों के मौलवियों व मंदिरों के पुजारियों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम भाइयों ने फोन कर बताया है कि कुछ लोग इकठ्ठा हो रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि मना करने पर वे लोग मौलवियों से लड़ाई पर उतारू हैं। ऐसे लोगों को भी चेतावनी दे रहा हूं मौलवियों व पुजारियों से कहता हूं इसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
Related Story

CCTV फुटेज और मुखबिर का जाल... आधी रात को पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने चलाई गोली, फिर मिला...

पैर में गोली लगते ही उगली सच्चाई, 50 हजारी इनामी समेत 4 बदमाश दबोचे... बैग खोला तो उड़े पुलिस के होश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान- दोषियों को सजा मिले

राम मंदिर में दान' वाले बयान पर सतीश महाना का यू-टर्न, दी सफाई...

'अखिलेश जी सुनिए, मुझे क्या मिला...' SP छोड़ने के बाद पूजा पाल का वो पोस्ट, जिसने UP की राजनीति...

जो भगवान राम को काल्पनिक कहते थे,...भक्तों पर गोलियां चलवाई ... उन्हें मंदिर चढ़ावा पर बोलने का हक...

अवैध संबंध का शक और सगाई में सरेआम मर्डर... शादी के जश्न के बीच चली गोलियां, एक क्लिक में जानें...

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर हादसे से मच गया हड़कंप, सुरक्षा में तैनात PAC जवान की कार्बाइन से चली...

राम मंदिर चोरी पर BJP का पलटवार: रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले अब राम की बात न करें, जांच में...

सड़क से जंगल तक पीछा और फिर... चारों तरफ से गूंजी गोलियों की आवाज, दबोचे गए 4 शातिर बदमाश