SP के पूर्व MLA दीप नारायण पर ED का शिकंजा, लखनऊ-झांसी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड से हड़कंप, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी मुश्किलें

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Jul, 2026 10:47 AM

ed conducted raids at multiple locations in up against former sp mla

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधायक और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ...

लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधायक और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई झांसी जिले की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ शुरू की गई। उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत ईडी द्वारा झांसी और लखनऊ में कई परिसरों पर छापेमारी की गई है। 

धन शोधन की यह जांच उत्तर प्रदेश सतर्कता ब्यूरो द्वारा पूर्व विधायक के खिलाफ कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दर्ज एक प्राथमिकी और 23 अन्य शिकायतों से जुड़ी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रियल एस्टेट, निर्माण और अन्य कारोबार से जुड़ी कंपनियों तथा सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) फर्म के एक नेटवर्क के जरिए अपराध से अर्जित धन को खपाया गया और धन शोधन किया गया। उन्होंने बताया कि यादव के खिलाफ दर्ज कई मामलों में धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन वसूली, हत्या का प्रयास, डकैती आदि से संबंधित मामले शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें : 24 साल पुराने चर्चित इंद्र देव सिंह ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, 3 हत्यारों को उम्रकैद, डेढ़ लाख का जुर्माना; लखनऊ में हुआ था कत्ल 

लखनऊ : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने वर्ष 2002 में लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के पिता अधिवक्ता इंद्र देव सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले के तीन अन्य आरोपियों की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। विशेष न्यायाधीश वायु नंदन मिश्रा ने शूटर विक्रम यादव उर्फ कालिया, पन्ना सिंह और ब्रजेश कुमार यादव उर्फ मुन्ना को हत्या व आपराधिक साजिश का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!