पैर में गोली लगते ही उगली सच्चाई, 50 हजारी इनामी समेत 4 बदमाश दबोचे... बैग खोला तो उड़े पुलिस के होश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jul, 2026 12:38 PM

four notorious thieves including a wanted criminal arrested

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद सीतापुर के इनामी बदमाश सहित 4 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए और उनके कब्जे से 11 लाख रुपए नकद और अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पीढ़ी टोल...

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद सीतापुर के इनामी बदमाश सहित 4 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए और उनके कब्जे से 11 लाख रुपए नकद और अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पीढ़ी टोल के पास पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक वाहन से उनके क्षेत्र में घूम रहे हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम देना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- ट्रकों की भीषण भिड़ंत में ड्राइवरों के उड़े चीथड़े, पलटते ही घर के बाहर सो रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मची चीख-पुकार

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने जब उन लोगों की घेराबंदी की और उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चलाई और भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर चार अभियुक्तों अनिकेत, आकाश, मिथलेश व अनन्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए। घायलों को जयसिंहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली जा रही बस रास्ते में खराब, यात्री नीचे उतरकर देख रहे थे मरम्मत... तभी काल बनकर आया ट्रक, 5 की मौ/त

अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजनारायण सिंह ने आरोपियों की पहचान सीतापुर ज़िले के नरेंद्रपुर गांव के अनिकेत चौहान के तौर की है, उस पर लगभग 52 मामले दर्ज हैं और 50,000 रुपए का इनाम है। आरोपियों में सीतापुर के बीबीपुर गांव के आकाश (जिस पर 46 मामले हैं), सीतापुर के मथुआपुर गांव के मिथिलेश चौहान (जिसके खिलाफ 26 मामले दर्ज हैं) और सुल्तानपुर के बीबीपुर इमलिया के अजय उर्फ ​​अनंत राम (जिसके खिलाफ 22 मामले हैं) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- दामाद की हत्या कर भाग रहे थे 25-25 हजारी इनामी, पुलिस ने घेरा तो तड़ातड़ चलाने लगे गोलियां... पैर में लगी गोली

सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 3 देसी पिस्तौल, 22 कारतूस, लगभग 11 लाख रुपए नकद, एक जीप और कुछ गहने जब्त किए। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर लंबे समय से कई पड़ोसी जिलों में चोरी करने की बात कबूल की और कहा कि वे एक और चोरी करने के इरादे से इस इलाके में आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!