वाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी! सड़क पर प्रदर्शन के बाद बिगड़ा माहौल, आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

Edited By Purnima Singh,Updated: 23 Mar, 2026 12:22 PM

derogatory remarks against the valmiki community

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रविवार को वाल्मीकि समुदाय के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद मामले में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ....

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रविवार को वाल्मीकि समुदाय के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद मामले में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी वसीम रजा ने एक पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भ्रमण के दौरान एक वीडियो बनाकर अपने मिस्टर पीलीभीत पेज पर साझा किया था। उसने बताया कि वीडियो में रजा ने कथित तौर पर वाल्मीकि समुदाय के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। 

पुलिस के मुताबिक घटना नाराज वाल्मीकि समुदाय के लोग मोहल्ला नखासा स्थित वाल्मीकि मंदिर के नजदीक एकत्र हुए और जुलूस निकाला। समुदाय के लोगों ने विरोध में गैस चौराहे पर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। 

पुलिस ने देर शाम प्राथमिकी लिख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मोहल्ला नखासा निवासी हिमांशु नंदन की तहरीर पर आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वसीम रजा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एहतियात के तौर पर मोहल्ला नखासा और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी तथा अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 

यह भी पढ़ें : UP में रूह कंपाने वाला हादसा! ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, दो हिस्सों में बंट गया युवक का शरीर, शव देख लोगों की निकलीं चीखें 

मथुरा: तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर कहर बनकर बरपी है। मथुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। हादसे में बाइक सवार युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। शव को देख लोगों की चीख निकल गई... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!