Edited By Ramkesh,Updated: 05 Aug, 2022 06:40 PM

उत्तर सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के तिरंगा वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दंगे का युग समाप्त हो गया है। भाजपा के बढ़ते जनाधार से अखिलेश यादव घबरा गए है। अखिलेश यादव का स्वास्थ्य ठीक...
लखनऊ: उत्तर सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के तिरंगा वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दंगे का युग समाप्त हो गया है। भाजपा के बढ़ते जनाधार से अखिलेश यादव घबरा गए है। अखिलेश यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें आराम करने की जरूरत है।
दरअसल, अखिलेश यादव आज यहां जनेश्वर मिश्रा पार्क में उनकी जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित करने के लिए पहुंचे थे। उसके के बाद सपा प्रमुख ने केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में कहा, ‘‘देश को यह एहसास करना होगा कि भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राजनीतिक शाखा है और यदि हम उनका (आरएसएस) इतिहास देखें तो उन्होंने वर्षों तक अपने स्थान पर तिरंगा झंडा नहीं लगाया।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं आगाह करना चाहता हूं कि भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे करवा सकती है। आप सभी को याद रखना चाहिए कि कासगंज में क्या हुआ। जैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे किए।''
उल्लेखनीय है कि कासगंज में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे युवकों के साथ झगड़े के बाद 26 जनवरी, 2018 को हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य नहीं बन सकता। पिछड़ी जाति के लोगों, दलितों और मुस्लिमों को भाजपा शासन में सबसे अधिक तकलीफ उठानी पड़ती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो जाति आधारित जनगणना उत्तर प्रदेश में कराई जाएगी। जनेश्वर मिश्रा के बारे में यादव ने कहा, ‘‘जनेश्वर मिश्रा ने अपना पूरा जीवन समाजवादी सिद्धांतों पर जिया। उनके जैसा किसी अन्य ने समाजवाद के सिद्धांतों को आत्मसात नहीं किया।''