राम मंदिर थीम वाली साड़ियों का विदेशों में भी बढ़ा क्रेज; इटली, सिंगापुर समेत कई देशों से मिल रहे ऑर्डर, जानें कीमत

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Jan, 2024 12:13 PM

craze for ram mandir themed sarees

Ram Mandir Saree: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) 22 जनवरी को होने वाली है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश-विदेश...

Ram Mandir Saree: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) 22 जनवरी को होने वाली है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश-विदेश में रह रहे राम भक्त काफी उत्साहित है। इसी बीच 'राम मंदिर' की थीम पर बनारसी साड़ियां (Ram Mandir Saree) एक फैशन स्टेटमेंट की तरह सामने आ रही हैं। अब इन साड़ियों को लेकर विदेशों में भी क्रेज बढ़ रहा है और विदेशों से इन साड़ियों के लिए ऑर्डर आ रहे है।

PunjabKesari
बता दें कि राम मंदिर थीम पर बनी बनारसी साड़ियों बहुत सुंदर है। इनको खास उचंत बुनकरी की कला से तैयार किया जा रहा है। जैसे-जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे ही इन साड़ियों को लेकर लोगों में क्रेज भी बढ़ रहा है। विदेशों से इन साड़ियों के लिए ऑर्डर आ रहे है। यह साड़ियां इटली और सिंगापुर भेजी जा रही हैं और अब इनकी डिमांड गुजरात, महाराष्ट्र, बेंगलुरु और चेन्नई में भी है।

PunjabKesari
जानें कितनी है एक साड़ी की कीमत
राम मंदिर थीम पर बनी बनारसी साड़ियों को बनाने के लिए काशी के बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 18 कारीगर काम कर रहे हैं। साड़ी पर पूरा काम हाथ से किया जाता है। हथकरघे पर ही पूरी साड़ी तैयार की जाती है। इसे तैयार करने में दो महीने से ज्यादा का समय लगता है। 18 कारीगर मिलकर एक साड़ी तैयार करते हैं। एक साड़ी की कीमत 35 हजार रुपये है। इस बनारसी साड़ी के आंचल पर राम मंदिर और बॉर्डर पर सरयू की डिजाइन बनाई गई है। उन्होंने साड़ी की तरह ही दुपट्टे भी बनाए हैं। दुपट्टे के दोनों किनारे उन्होंने राम मंदिर की डिजाइन बनाई। एक दुपट्टे की कीमत 50 हजार रुपये है। दुपट्टा तैयार करने में तीन महीने का समय लगता है।

यह भी देखें...
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!