कुशीनगर में कोरोना संक्रमण बढ़ा, विधायक समेत 94 नये संक्रमित मिले

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Aug, 2020 07:55 PM

corona infection increases in kushinagar 94 new infected including mla

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और एक विधायक समेत 94 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 1631 हो गई।

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और एक विधायक समेत 94 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 1631 हो गई। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आज शाम तक 787 सैंपल की रिपोटर् प्राप्त हुई, जिसमें 693 निगेटिव और 94 पॉजिटिव मिले हैं। जिले में 26841 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है, जिसमें 1631 लोग संक्रमित मिले हैं।

उन्होंने बताया कि नये सक्रमितों में भाजपा विधायक के अलावा फाजिलनगर के कई व्यवसायी भी संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में संक्रमित मिलने के बाद नेत्र जांच 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 1631 संक्रमितों में से अभी तक 885 ठीक हो चुके हैं,जिसें 42 आज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक 12 की मृत्यु हो चुकी है । उन्होंने बताया कि 907 मरीजों में से 359 लोग दोबारा जांच में निगेटिव पाए मिली हैं। नये संक्रमितों को अस्पताल भेज दिया गया हैै।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!